लंदन में गिरफ्तार हुआ विजय माल्या

विजय माल्या दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स के मालिक हैं। राज्यसभा सांसद रहे विजय माल्या की एफ 1 टीम भी है। बैंकों से 9 हजार करोड़ का कर्ज लेकर विदेश भागे उद्योगपति विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार किया गया है। अब माल्या के प्रत्यर्पण के लिए जल्द ही सीबीआई की टीम लंदन जाएगी।

Updated : 18 April 2017, 4:25 PM IST
google-preferred

लंदन: भारत के भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। माल्या पर बैंकों से लिए गए कर्ज न चुकाने का आरोप है।

यह भी पढ़ें: माल्या की संपत्ति का मामला, SC में सुरक्षित रखा फैसला

सूत्रों ने कहा कि स्कॉटलैंड यार्ड (लंदन पुलिस) ने माल्या को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: विजय माल्या: राजनीतिक फुटबॉल बन गया हूं

सूत्रों के अनुसार, ब्रिटिश प्रशासन ने भारतीय जांच एजेंसी, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को माल्या की गिरफ्तारी के बारे में सूचित किया है। (आईएएनएस)

Published : 
  • 18 April 2017, 4:25 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement