महराजगंज: मुख्यमंत्री की सुरक्षा समीक्षा के लिये एसपी और डीएम ने ली बैठक

पुलिस अधीक्षक आर. पी. सिंह और जिलाधिकारी विरेन्द्र सिंह बैठक कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Updated : 9 August 2017, 8:24 PM IST
google-preferred

महराजगंज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद महराजगंज के दौरे की सुरक्षा  व्यवस्था की समीक्षा के लिये पुलिस अधीक्षक आर. पी. सिंह और जिलाधिकारी विरेन्द्र सिंह बैठक कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने बैठक पुलिस अधिकारियों से जानकारी मांगी और उन्हें कई निर्देश दिये। बाहरी फ़ोर्स के बारे में भी जानकारी ली गयी।

सुरक्षा व्यवस्था हेतु यहां प्रतापगढ, इलाहाबाद, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, हमिरपुर चित्रकुट, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चन्दौली, मऊ, बलिया, आजमगढ, देवरिया, कुशीनगर, गोण्डा जनपदों से भारी संख्या में पुलिस बल मंगाये गये है। सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा कैलाश सिंह, पुलिस अधीक्षक पी0टी0एस0 गोरखपुर को सौंपा गया है।

Published : 
  • 9 August 2017, 8:24 PM IST

Related News

No related posts found.