विराट के दिल से अब प्रोफाइल पिक तक पहुंची अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज कप्तान विराट कोहली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के प्यार में डूबे हुए हैं। विराट कोहली ने अपने दिल के साथ-साथ अब अनुष्का को अपने इंस्टाग्राम के डिस्प्ले पिक (डीपी) में भी जगह दे दी है।

Updated : 15 April 2017, 2:01 PM IST
google-preferred

मुंबई: इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली कुछ भी करते हैं हर तरफ उनकी ही चर्चा होने लगती है। अब विराट एक बार फिर से अनुष्का को लेकर चर्चाओं में हैं इस बार दोनों को कहीं कैप्चर नहीं किया गया है बल्कि मामला ही कुछ और है। दरअसल हाल ही में विराट ने अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रोफाइल फोटो लगाई है। फोटो में दोनों कपल बहुत प्यारे लग रहे हैं। विराट की ये डीपी जितनी ब्लैक एंड व्हाइट है उतना कलरफुल इनका प्यार नजर आ रहा है। विराट और अनुष्का की ये फोटो इंटरनेट पर वायरल भी हो गई है।

विराट हमेशा इंस्ट्राग्राम पर अपने फिटनेस ट्रेनिंग के विडियो भी पोस्ट करते रहते हैं। ताकि उनके फैन्स उनकी जिंदगी से हर पल जुड़े रहें। इसी के साथ ही वो हमेशा अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ भी कई तस्वीर पोस्ट करते हैं। जब भी वो कुछ नया करते हैं तो उनके फैंस उसे वायरल कर देते हैं।

Published : 
  • 15 April 2017, 2:01 PM IST

Related News

No related posts found.