हेल्दी सोया चाप का काला सच: कच्चे माल पर लोटता दिखा शख्स, घिनौना वीडियो देखकर आप भी खाना छोड़ देंगे

सोया चाप का यह वायरल वीडियो देख आप भी चाप खाना छोड़ देंगे! नोएडा सेक्टर 27 की बताई जा रही इस वीडियो में चाप के कच्चे माल पर लोटता और नहाता दिखा शख्स। सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, हो रही कड़ी कार्रवाई की मांग।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 July 2026, 3:51 PM IST

Noida: अगर आप भी शाम के वक्त स्ट्रीट फूड में सोया चाप को प्रोटीन रीच और सेहतमंद विकल्प समझकर बड़े चाव से खाते हैं, तो यह खबर आपको स्तब्ध कर सकती है। इंटरनेट पर इन दिनों सोया चाप की मेकिंग का एक बेहद ही घिनौना और शर्मनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने न केवल सोया चाप के शौकीनों के होश उड़ा दिए हैं, बल्कि स्ट्रीट फूड की हाइजीन (शुद्धता) पर भी बहुत बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

नोएडा सेक्टर 27 का बताया जा रहा वायरल वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में दावा किया गया है कि यह शर्मनाक नजारा नोएडा के सेक्टर 27 का है। वीडियो में दिख रहा है कि जिस चाप के मटेरियल से लोगों की प्लेट सजती है, उसी डो (मिश्रण) के ऊपर एक शख्स आराम से लेटा हुआ है। इतना ही नहीं, उसके ऊपर लोग पानी डाल रहे हैं और वह शख्स उस खाने वाले कच्चे माल पर ही लोट रहा है।

एक वायरल Video ने बदल दी सिपाही की किस्मत, SP ने तुरंत कर दिया सस्पेंड

नहाने का गंदा पानी भी खाने में शामिल

गंदगी की हद तो तब पार हो गई जब वह शख्स चाप के मटेरियल पर लोटने के बाद वहीं बगल में खड़े होकर सरेआम नहाने लगता है। नहाते वक्त उसके शरीर से बहने वाला गंदा पानी भी सीधे सोया चाप के उसी कच्चे मिश्रण में मिल रहा था। आसपास का पूरा इलाका बदहाली और गंदगी से भरा पड़ा था, जहां किसी भी प्रकार के खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन नहीं हो रहा था।

वायरल वीडियो ने लौटाई बचपन की रंगीन यादें: स्कूल साइकिल-रिक्शा देख भावुक हुए लोग, बोले- ‘हम भी कभी ऐसे ही जाते थे!’

इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा, जांच की मांग

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। चाप लवर्स अब कह रहे हैं कि इस वीडियो को देखकर ही उनका मन खराब हो गया है और वे दोबारा कभी सोया चाप नहीं खाएंगे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इसे देखकर ही मुझे फूड पॉइजनिंग महसूस होने लगी है।" वहीं, बड़ी संख्या में लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग (FSSAI) और स्थानीय प्रशासन से इस फैक्ट्री पर तुरंत छापेमारी कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Location :  Noida

Published :  27 July 2026, 3:51 PM IST