शिमला में ड्राइविंग के दौरान बड़ा हादसा, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

शिमला में ड्राइविंग सीखते वक्त महिला की कार खाई में गिरी, CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर उठे कई सवाल। जानिए पूरा मामला और लोगों की प्रतिक्रियाएं।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 15 February 2026, 4:08 PM IST
google-preferred

सोशल मीडिया पर आए दिन सड़क हादसों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच Shimla से सामने आया एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में पहाड़ी सड़क पर ड्राइविंग सीख रही एक महिला की कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरती दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि यह घटना Himachal Pradesh की राजधानी शिमला की है। पास की एक इमारत में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

पति सिखा रहा था ड्राइविंग

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @iNikhilsaini नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। क्लिप में साफ दिखता है कि महिला ड्राइविंग सीट पर बैठी है और कार स्टार्ट है, जबकि उसका पति गाड़ी के बाहर खड़ा होकर निर्देश दे रहा है। जानकारी के अनुसार, शख्स अपनी पत्नी को ड्राइविंग सिखा रहा था। यह घटना एक संकरी और पहाड़ी सड़क पर हुई, जहां जरा सी चूक भी बड़ा हादसा बन सकती है।

अचानक कार का संतुलन बिगड़ जाता है और देखते ही देखते वाहन सड़क किनारे से नीचे खाई में लुढ़क जाता है। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़ते हैं। वीडियो में यह भी नजर आता है कि कुछ कुत्ते सबसे पहले घटनास्थल की ओर भागते हैं, जिसके बाद स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचते हैं।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि इतने खतरनाक और ढलान वाले इलाके में ड्राइविंग सिखाना गंभीर लापरवाही है। एक यूजर ने टिप्पणी की कि पति को गाड़ी के अंदर बैठकर महिला को सिखाना चाहिए था। वहीं कुछ लोगों ने तो पति के इरादों पर भी सवाल खड़े कर दिए और मामले की जांच की मांग की। हालांकि, कई यूजर्स ने राहत जताई कि महिला सुरक्षित बताई जा रही है और इसे एक बड़ी चेतावनी करार दिया। लोगों ने पहाड़ी इलाकों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।

पहाड़ी इलाकों में ड्राइविंग के दौरान बरतें सावधानी

विशेषज्ञों का मानना है कि पहाड़ी सड़कों पर ड्राइविंग सीखते समय अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है।

  • शुरुआती अभ्यास समतल और खुले मैदान में करें
  • प्रशिक्षक वाहन के अंदर बैठे
  • हैंडब्रेक और क्लच कंट्रोल का सही अभ्यास करें
  • ढलान और मोड़ों पर गति नियंत्रित रखें

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 15 February 2026, 4:08 PM IST

Advertisement
Advertisement