Viral Video: घुड़चढ़ी में दूल्हों के गले में पड़ी ऐसी माला, देखते रह गए लोग! जीजा के तोहफे ने मचाई सनसनी

मथुरा के नगला फौदा में घुड़चढ़ी का अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जीजा ने दोनों दूल्हों को 100-100 फीट लंबी 500 रुपये के नोटों की माला पहनाई। एक-एक करोड़ रुपये की माला के दावे ने लोगों को हैरान कर दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 November 2026, 10:54 AM IST

Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा से शादी समारोह का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। वीडियो में दो दूल्हे घुड़चढ़ी के दौरान नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनके गले में कुछ ऐसा पहनाया जाता है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं।

यह कोई आम फूलों की माला नहीं, बल्कि 500-500 रुपये के नोटों से तैयार की गई विशाल माला थी। वीडियो में दिखाई दे रहा यह नजारा अब आसपास के इलाकों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का विषय बना हुआ है।

वीडियो में दिखा 100 फीट लंबी नोटों का हार

मामला मथुरा जिले की सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला फौदा का बताया जा रहा है। शनिवार को गांव निवासी योगेन्द्र सिंह और कुशलपाल के बेटों प्रशांत और कान्हा राघव की घुड़चढ़ी निकाली जा रही थी। इसी दौरान उनके जीजा योगेश कुमार ठाकुर ने दोनों दूल्हों को खास अंदाज में तोहफा दिया।

बताया जा रहा है कि उन्होंने दोनों दूल्हों के गले में 100-100 फीट लंबी नोटों की माला पहनाई। प्रत्येक माला में 500 रुपये के नोट लगाए गए थे। इस अनोखे नजारे को देखकर घुड़चढ़ी में शामिल घराती, बराती और गांव के लोग देखते रह गए। वीडियो में नोटों की लंबी-लंबी मालाएं लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

चलती ट्रेन में बीच-बचाव से मारपीट तक कैसे पहुंचा मामला? सिपाहियों के आरोप व पिटाई के वायरल वीडियो का क्या है सच?

दो करोड़ रुपये की माला देने का दावा

इस समारोह की सबसे ज्यादा चर्चा इस दावे को लेकर हो रही है कि दोनों मालाओं में एक-एक करोड़ रुपये के नोट लगाए गए थे। यानी दोनों दूल्हों को कुल दो करोड़ रुपये की नोटों वाली माला पहनाई गई। हालांकि, इस रकम की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, जीजा योगेश कुमार ठाकुर राजस्थान के कामां क्षेत्र के गांव नंदोली के निवासी हैं।

शादी से पहले वायरल हुआ अनोखा नजारा

बताया गया है कि दोनों दूल्हों की शादी गोवर्धन के एक मैरिज होम में मुडसेरस गांव की युवतियों के साथ होनी है। दोनों दूल्हे किसान नेता महावीर स्वामी के भतीजे बताए जा रहे हैं। वहीं, उनके जीजा के इस अनोखे तोहफे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर आईएएस का वीडियो वायरल, अचानक गाने लगीं बॉलीवुड गाना

वीडियो सामने आने के बाद लोग इस अनोखी घुड़चढ़ी और नोटों से बनी विशाल मालाओं को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल नगला फौदा की यह शादी अपने अनोखे जश्न के कारण सुर्खियों में है।

Location :  Mathura

Published :  22 November 2026, 10:54 AM IST