हिंदी
अश्लील गाने पर बच्चों का डांस वीडियो वायरल (Source: Dynamite News)
Maharajganj: फहराकर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया, वहीं महराजगंज के लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र से सामने आया एक वीडियो सरकारी प्राथमिक विद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। पिपरा सोहट गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बच्चों के कथित तौर पर अश्लील भोजपुरी गाने पर डांस करने का वीडियो सामने आया है।
बताया जा रहा है कि विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान बच्चों से डांस कराया गया। सामने आए वीडियो में बच्चे डांस करते दिखाई दे रहे हैं और पृष्ठभूमि में भोजपुरी का कथित अश्लील गाना बजता सुनाई दे रहा है। वीडियो में बच्चियां भी डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय बच्चों के शिक्षा और संस्कार का केंद्र होता है। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर बच्चों के सामने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और महापुरुषों से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाने चाहिए। ऐसे में कथित अश्लील गीत पर बच्चों का डांस कराना विद्यालय की गरिमा और कार्यक्रम की भावना पर सवाल खड़ा करता है।
वीडियो को लेकर अब विद्यालय प्रबंधन और संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यह पता लगाया जाए कि कार्यक्रम में उक्त गाना किसकी अनुमति से बजाया गया।
Maharajganj: देशभक्ति के रंग में रंगा सिसवा, बच्चों ने दीं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और वीडियो कब तथा किस परिस्थिति में बनाया गया, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ऐसे में मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले शिक्षा विभाग की जांच जरूरी है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वीडियो वास्तविक रूप से इसी विद्यालय के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का है और कार्यक्रम के दौरान क्या परिस्थितियां थीं।
Location : Maharajganj
Published : 16 August 2026, 1:29 PM IST
Topics : Bhojpuri song Education Department Independence Day 2026 Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Viral video