Viral Video: महिला को गेंद लगते ही जापानी खिलाड़ी ने कोर्ट पर फिसलकर मांगी माफी, हर तरफ हो रही तारीफ

जापान के कोबे में एक वॉलीबॉल मैच के दौरान युजी निशिदा की गलती से एक महिला को बॉल लग गई। इसके बाद खिलाड़ी ने कोर्ट पर फिसलते हुए डोगेजा अंदाज में माफी मांगी। यह भावुक पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 3 February 2026, 1:41 PM IST

Kobe: जापान के कोबे शहर में आयोजित एक वॉलीबॉल ऑल-स्टार मुकाबले के दौरान ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने दुनियाभर के खेल प्रेमियों का दिल पिघला दिया। इस मुकाबले में जापान के स्टार वॉलीबॉल खिलाड़ी युजी निशिदा ने न सिर्फ अपनी खेल प्रतिभा दिखाई, बल्कि अपनी विनम्रता और संस्कारों से भी लोगों को प्रभावित कर दिया।

एक महिला से अनजानी गलती के बाद जिस तरह से उन्होंने माफी मांगी, वह अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

सर्व चूकी और बच्ची को जा लगी गेंद

यह घटना उस समय घटी जब 26 वर्षीय युजी निशिदा सर्व कर रहे थे। दुर्भाग्यवश, उनकी सर्व लक्ष्य से भटक गई और कोर्ट के दूसरी ओर खड़ी एक छोटी लड़की को जा लगी। गेंद लगते ही वहां कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया। हालांकि बच्ची को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन निशिदा को अपनी गलती का तुरंत एहसास हो गया।

डोगेजा में झुककर मांगी माफी

गेंद लगने के तुरंत बाद युजी निशिदा ने जो किया, उसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए। उन्होंने जापानी संस्कृति में सम्मान और पश्चाताप का प्रतीक माने जाने वाले “डोगेजा” अंदाज में माफी मांगी। वह कोर्ट पर घुटनों के बल फिसलते हुए महिला के पास पहुंचे और सिर झुकाकर बार-बार माफी मांगी।

बाबा का क्या कसूर था: भाईयों में प्रॉपर्टी को लेकर हो रहा था विवाद, 85 वर्षीय बुजुर्ग सुलझाने पहुंचा तो कर दिया काम तमाम

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी दर्शक ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “गेंद से गलती से किसी को चोट लगने के बाद युजी निशिदा ने स्लाइडिंग डोगेजा से माफी मांगी। कितना प्यारा दृश्य है!”

T20 World Cup 2026: भारत से मैच के बहिष्कार पर सामने आया पाक कप्तान सलमान अली आगा का रिएक्शन

यूजर्स ने की जमकर तारीफ

वीडियो को कुछ ही घंटों में दस लाख से अधिक बार देखा गया। हजारों लोगों ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “यह असली खेल भावना है। माफी मांगने का यह तरीका दिल छू लेने वाला है।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “यह सिर्फ खेल नहीं, बल्कि संस्कृति और इंसानियत की खूबसूरत झलक है।”

Location : 
  • Kobe

Published : 
  • 3 February 2026, 1:41 PM IST