Video: चोरी के खिलाफ आवाज उठाने वाला किशोर बना जान का दुश्मन, देखें- दिल दहला देने वाली घटना

चंदौली के दुधारी गांव में चोरी की कोशिश पर विरोध करने वाले 17 वर्षीय किशोर मोनू राम की चोरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि ग्रामीण घटना से आक्रोशित हैं।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 15 December 2025, 3:13 PM IST

Chandauli: जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। चोरी की नीयत से घर में घुसे चोरों का जब 17 वर्षीय किशोर मोनू राम ने विरोध किया तो चोरो ने गोली मारकर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, दुधारी गांव के रहने वाले मोनू राम ने चोरी कर भाग रहे चोरों में से एक को पकड़ लिया था। इसी बीच साथी चोर ने मौका पाकर मोनू राम पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों में भारी तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी चोरों को पकड़कर जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे गांव में भारी फोर्स तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया है।

जिला अस्पताल में मोनू राम को लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक किशोर के परिजन और ग्रामीण इस घटना से बेहद आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना पुलिस और प्रशासन के लिए एक चेतावनी है कि अपराधियों को बेखौफ होकर इलाके में अपराध करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए।

Location : 
  • Chandauli

Published : 
  • 15 December 2025, 3:13 PM IST