Video: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियां पूरी, सुरक्षा कड़ी के बीच 2 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा

उत्तराखंड बोर्ड ने 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 21 फरवरी से 20 मार्च तक एकल पाली में परीक्षा होगी। प्रदेशभर के 2.16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं इसमें शामिल होंगे।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 1 February 2026, 7:28 PM IST

Ramnagar: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक एकल पाली में आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष प्रदेशभर से कुल 2,16,109 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें 1,12,660 हाईस्कूल और 1,03,449 इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं हैं।

परीक्षाओं के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन आयोजन को लेकर परिषद मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के सभापति एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती ने की। इसमें दोनों मंडलों के अपर निदेशक (माध्यमिक), सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी और संकलन केंद्रों के उप नियंत्रक मौजूद रहे।

Nainital: कैंची धाम तक बन रहा नया पैदल मार्ग, श्रद्धालुओं को मिलेगा शांत और आध्यात्मिक अनुभव

इस वर्ष प्रदेश में कुल 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 156 केंद्र संवेदनशील और 6 अति-संवेदनशील घोषित किए गए हैं, जहां विशेष निगरानी व्यवस्था लागू रहेगी। परीक्षा सामग्री की सुरक्षा के लिए 13 मुख्य संकलन केंद्र और 26 उप-संकलन केंद्र बनाए गए हैं।

परिषद सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी गोपनीयता, अनुशासन और सतर्कता के साथ संपन्न कराई जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

Location : 
  • Ramnagar

Published : 
  • 1 February 2026, 7:28 PM IST