रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की तेज हुई धड़पकड़ पर सपा प्रवक्ता मनोज यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि पिछले साढ़े आठ सालों में सरकार सोती रही और जो घुसपैठिए आए, उन्हें बीजेपी ही लाई। जेलों में जाति आधारित कामकाज पर भी उन्होंने सरकार को घेरा।

Lucknow: यूपी में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सरकार की तेज कार्रवाई ने सियासत में हलचल मचा दी है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव ने योगी सरकार और केंद्र की बीजेपी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अगर ये घुसपैठिए यूपी में मौजूद हैं, तो उन्हें बीजेपी ही लाकर छोड़ गई, क्योंकि सीमा सुरक्षा बल सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करता है।
मनोज यादव ने सवाल उठाया कि बीते साढ़े आठ वर्षों में यह समस्या क्यों अनदेखी रही। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा पहले घुसपैठ होने देती है और बाद में खुद कार्रवाई कर अपनी राजनीतिक छवि चमकाती है। उनके अनुसार पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुसलमानों से बीजेपी का खास लगाव है।
सपा प्रवक्ता ने बीजेपी की कथनी और करनी में फर्क बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी घुसपैठ रोकने में विफल रही, लेकिन बाद में खुद ही धरपकड़ कर कानून-व्यवस्था सुधार का दावा करती है। उनका कहना है कि इस मुद्दे को बार-बार उठाकर जनता का ध्यान असली समस्याओं से भटकाया जाता है।
यूपी में रोहिंग्या-बांग्लादेशी मुद्दे पर सपा का बड़ा बयान आया सामने
सपा ने इस मुद्दे को बीजेपी की दोहरी राजनीति और असली मुद्दों से ध्यान हटाने के प्रयास के रूप में पेश किया है, जिससे राजनीतिक विवाद और बढ़ गया है।