हिंदी
काठमांडू: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने कई इलाकों में हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। रसुवा जिले की छह जलविद्युत परियोजनाओं में 500 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। खराब मौसम, टूटी सड़कों, भारी मलबे और कीचड़ के बीच नेपाल सेना और नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (NAPF) की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य के लिए नेपाल सेना और NAPF के करीब 11 हजार जवान तैनात किए गए हैं। इनमें नेपाल सेना के 7 हजार और नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के 4 हजार जवान शामिल हैं। चुनौतीपूर्ण हालात के बावजूद सुरक्षाबल फंसे हुए लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
एनएपीएफ के प्रवक्ता और डीआईजी नेत्र बहादुर कार्की ने बताया कि बचाव टीमों का मुख्य ध्यान ऊपरी त्रिशूली, ऊपरी त्रिशूली-1, रसुवा, त्रिशूली 3A, चिलिमे खोला और लांगटांग जलविद्युत परियोजनाओं पर है। इन सभी परियोजनाओं में करीब 500 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है।
अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ के कारण कई रास्ते टूट गए हैं और कई इलाकों का संपर्क प्रभावित हुआ है। भारी बारिश, कीचड़ और पहाड़ी इलाकों की मुश्किल परिस्थितियों के कारण बचाव अभियान काफी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। सुरक्षाबल लगातार प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित निकालने में लगे हैं।
Location : Nepal
Published : 30 August 2026, 8:40 AM IST
Topics : NAPF Rescue Nepal Armed Police Force Nepal Army Rescue Operation Nepal Flood nepal flood news