Nepal Flood: जहां कभी बाजार की रौनक थी, वहां अब सिर्फ मलबा; नेपाल बाढ़ ने उजाड़ दी हजारों जिंदगियां
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ ने नुवाकोट और गल्छी बाजार की तस्वीर बदल दी। जिन गलियों में कभी बाजार की चहल-पहल और घरों में खुशियां थीं, वहां अब कीचड़, मलबा और टूटे सपने नजर आ रहे हैं। कई परिवारों ने अपना सब कुछ खो दिया, जबकि कुछ लोग अब भी लापता अपनों के लौटने का इंतजार कर रहे हैं।