Video: मिर्ज़ापुर में पिकअप का पीछा, पुलिस पर फायरिंग और फिर… फिल्मी स्टाइल में पकड़े गए गौ-तस्कर!

मिर्ज़ापुर की विंध्याचल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। दादर पहाड़ी के पास पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों पर आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर गोली लगने से घायल हो गया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 16 June 2026, 2:54 PM IST

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में विंध्याचल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से गो-वंश ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम ने गैपुरा से पिकअप का पीछा किया, तो तस्कर लालगंज की तरफ भागने लगे। विंध्याचल प्रभारी निरीक्षक, गैपुरा और अष्टभुजा चौकी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ लालगंज रोड पर दादर पहाड़ी के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख तस्करों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

मिर्ज़ापुर: मोबाइल चोरी के आरोप में दो युवकों को दी ये सजा, जानिए पूरा मामला

पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी सीमित कार्रवाई की, जिसमें एक गो-तस्कर पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत धावा बोलकर घायल सहित कुल तीन गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तस्करों ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वे इन गो-वंशों को तस्करी कर बिहार ले जाकर बेचते थे। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Location :  Mirzapur

Published :  16 June 2026, 2:54 PM IST