हिंदी
लाल किले से देखिए स्वतंत्रता दिवस समारोह का सीधा प्रसारण
80th Independence Day, 15th August Celebration Live Updates: भारत आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। देशभर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल है। दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराने के बाद देशवासियों को संबोधित करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। देश के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा यात्राओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न आयोजनों के जरिए आजादी के पर्व की धूम है। स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़ी हर बड़ी और ताजा अपडेट इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देशवासियों को संबोधित किया। अपने संदेश में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को याद करते हुए संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की एकता-अखंडता की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।
पणजी, गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र की एकता, अखंडता व विकास के संकल्प को दोहराया।
Panaji, Goa: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।#Panaji #Goa @DrPramodPSawant #IndependenceDay pic.twitter.com/S3remKPIBN
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 15, 2026
सेंट जेवियर्स स्कूल की प्रिंसिपल नेहा जायसवाल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने के साथ देश की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
सेंट जेवियर्स स्कूल की प्रिंसिपल नेहा जायसवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस पावन अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने तथा देश की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।#NehaJaiswal #Principal #StXavierSchool… pic.twitter.com/AvOyTIJwP2
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 15, 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदिरा भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान CPP अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के साथ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस मनाया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में इंदिरा भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।#IndependenceDay2026 #JaiHind @kharge @INCIndia @RahulGandhi pic.twitter.com/RfrnHKtScZ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 15, 2026
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों के साथ आजादी के जश्न में भाग लिया और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया।
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्वतंत्रता दिवस के 80वें समारोह में हिस्सा लिया।@gssjodhpur #IndependenceDay #15August pic.twitter.com/vJ4hCcRePu
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 15, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान समारोह में देशभक्ति का माहौल नजर आया और बड़ी संख्या में लोग आजादी के जश्न में शामिल हुए।
जम्मू-कश्मीर: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया।@OmarAbdullah #IndependenceDay #15August pic.twitter.com/2YpuTKfcWr
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 15, 2026
लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने SP मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया और सभी ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया।
Lucknow: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ SP मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।@yadavakhilesh @samajwadiparty #15August #IndependenceDay pic.twitter.com/syaoQ3CWRf
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 15, 2026
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किला देशभक्ति और गौरव के रंगों से सराबोर नजर आया। तिरंगे की शान और स्वतंत्रता दिवस समारोह के खास पलों ने पूरे माहौल को देशभक्ति के जज्बे से भर दिया। तस्वीरों में देखिए लाल किले से आजादी के जश्न की खास झलकियां।
80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव समेत देश के कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का संदेश दिया।
मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी का मतलब सिर्फ जश्न मनाना नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, एकता और संविधान की भावना को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी है।
भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और देशभर में आजादी के जश्न की तस्वीरें सामने आ रही हैं। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगे के साथ मनाए गए समारोह तक, हर तस्वीर इस ऐतिहासिक दिन की कहानी बयां कर रही है। इस बार समारोह में जुड़ी खास परंपरा ने भी लोगों का ध्यान खींचा। तस्वीरों में देखिए स्वतंत्रता दिवस के उन खास पलों की झलक, जो आज सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।
भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को मंजूरी दी है। ₹84,084 करोड़ की इस योजना के तहत गहरे और अति-गहरे समुद्री क्षेत्रों में तेल और प्राकृतिक गैस के भंडार खोजे जाएंगे। योजना के पहले चरण में करीब 60 खोजी कुओं की ड्रिलिंग, आधुनिक सिस्मिक सर्वे और ऑफशोर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। इसका लक्ष्य 2030-31 तक घरेलू ऊर्जा संसाधनों की खोज बढ़ाकर तेल-गैस के आयात पर निर्भरता कम करना है।
कांग्रेस ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए तिरंगे के सम्मान और गौरव का संदेश दिया। कांग्रेस ने अपने X पोस्ट में लिखा, “झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में युवाओं से जनगणना के काम में आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं का एक-दो घंटे का समय देश को बड़ी ताकत दे सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि जनगणना सिर्फ आंकड़े जुटाने का काम नहीं है, बल्कि इसके आधार पर देश के लिए योजनाएं और विकास की रूपरेखा तैयार होती है। उन्होंने युवाओं से परिवार के साथ बैठकर डिजिटल माध्यम से सही और सटीक जानकारी दर्ज करने की अपील की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देशवासियों से बड़े सपनों को संकल्प में बदलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समय हमारा है, अवसर हमारा है और संकल्प भी हमारा है। पीएम मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्य के लिए हर कदम को विकास की दिशा में बढ़ाने और देशवासियों से कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने की अपील की।
लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों से मिले। इसी दौरान एक छात्रा प्रधानमंत्री के पैर छूने के लिए झुकी तो उसके सिर से टोपी नीचे गिर गई। पीएम मोदी ने तुरंत जमीन से टोपी उठाई और बच्ची के सिर पर दोबारा पहनाकर उसका उत्साह बढ़ाया।
लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों से मिले। इसी दौरान एक छात्रा प्रधानमंत्री के पैर छूने के लिए झुकी तो उसके सिर से टोपी नीचे गिर गई। पीएम मोदी ने तुरंत जमीन से टोपी उठाई और बच्ची के सिर पर दोबारा पहनाकर उसका उत्साह बढ़ाया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण और देश को मजबूत बनाने के संकल्प पर जोर दिया।
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का राष्ट्र के नाम संबोधन... https://t.co/jf9w69agTj
— Amit Shah (@AmitShah) August 15, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया। उन्होंने देश की सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के आह्वान पर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर #HarGharTiranga अभियान के तहत तिरंगा फहराया। भारत की आन, बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को आप लोग भी अपने घर में बड़े सम्मान के साथ फहरायें और भारत की आज़ादी का उत्सव… pic.twitter.com/DEZliN13yb
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 15, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया। उन्होंने देश की सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों को याद करते हुए संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा का आह्वान किया।
सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।🇮🇳
राष्ट्रीय आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को हम विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
पिछले 79 वर्षों की हमारी यात्रा अनेक उपलब्धियों, संघर्षों और संकल्पों की यात्रा रही है। हमने… pic.twitter.com/mOHLlr2Noh
— Mallikarjun Kharge (@kharge) August 15, 2026
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों और लोकतांत्रिक अधिकारों को मजबूत रखने का संदेश दिया।
सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज़ादी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिया गया सिर्फ़ एक तोहफ़ा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी भी है।
यह ज़िम्मेदारी है सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने की, संविधान और तिरंगे के मूल्यों को अपने दिल में रखने की और हर हाल… pic.twitter.com/LXTnFuL3wY
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 15, 2026
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम और उसके मूल्यों को याद किया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की प्रगति, शांति और समृद्धि की कामना की।
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर NCC कैडेट्स और ‘My Bharat’ के स्वयंसेवकों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने युवाओं से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कैडेट्स और स्वयंसेवकों में भारी जोश और उत्साह देखने को मिला।
Delhi: स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन के बाद लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीसी (NCC) के कैडेट्स और 'माई भारत' (My Bharat) के स्वयंसेवकों से मुलाकात की और उनसे हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान युवाओं में भारी जोश और उत्साह देखने को मिला।@narendramodi… pic.twitter.com/QXaF2xAS2h
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 15, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस का संबोधन खत्म होने के बाद उन्होंने वहां मौजूद युवाओं से मुलाकात की। पीएम मोदी युवाओं के बीच पहुंचे और उनसे संवाद किया। इस दौरान युवाओं में उत्साह और खुशी का माहौल नजर आया।
Independence Day 2026: भाषण खत्म होते ही युवाओं के बीच गए PM Modi#PMModi #RedFort #IndependenceDay2026 #DynamiteNews @narendramodi pic.twitter.com/oREJxxf8wc
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 15, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को लाल किले की प्राचीर से करीब 1 घंटे 15 मिनट लंबा भाषण दिया। अपने संबोधन में उन्होंने विकसित भारत 2047, युवा शक्ति, AI स्किल ट्रेनिंग, Critical Minerals समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से बात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को लाल किले की प्राचीर से करीब 1 घंटे 15 मिनट लंबा भाषण दिया। अपने संबोधन में उन्होंने विकसित भारत 2047, युवा शक्ति, AI स्किल ट्रेनिंग, Critical Minerals समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की #PMModi #ModiSpeech #IndependenceDay… pic.twitter.com/AjnCSb7yK8
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 15, 2026
चेन्नई में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने फोर्ट सेंट जॉर्ज की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने राज्य की जनता को संबोधित किया और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
Chennai: चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस ऐतिहासिक समारोह में उन्होंने राज्य की जनता को संबोधित किया तथा देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए सभी को बधाई दी।… pic.twitter.com/4HZGB632pM
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 15, 2026
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि जो इलाके कभी नक्सल हिंसा से प्रभावित थे, वहां अब शांति, विकास और नई उम्मीद दिखाई दे रही है। PMO ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आए बदलाव को देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
Places once affected by Naxal violence are witnessing peace, development and new hope. pic.twitter.com/QTRhWI1dpx
— PMO India (@PMOIndia) August 15, 2026
भारतीय जनता पार्टी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले पर तिरंगा फहराने की तस्वीरें साझा कीं। बीजेपी ने इसे हर भारतीय को गर्व से भर देने वाला ऐतिहासिक पल बताया।
वो लम्हा, जो हर भारतीय को गर्व से भर देता है… 🇮🇳
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम श्री @narendramodi ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। #IndiaIndependenceDay pic.twitter.com/91UPagdDKl
— BJP (@BJP4India) August 15, 2026
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के संकल्प को दोहराया।
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ध्वजारोहण...https://t.co/CUf99DFc5H
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 15, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में बेटियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने के समान अवसर देकर देश की प्रगति को नई गति दी जा सकती है। शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व के क्षेत्र में बेटियों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
समाजवादी पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पार्टी ने अपने संदेश में सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ‘जय हिंद’ कहा।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संविधान से ही स्वाधीनता है। अखिलेश यादव ने सभी से स्वतंत्रता दिवस पर संविधान की रक्षा और उसकी निरंतरता का संकल्प लेने की अपील की।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
संविधान से ही स्वाधीनता है। आइए हम सब मिलकर इस स्वतंत्रता दिवस पर संविधान की रक्षा एवं निरंतरता का संकल्प लें। pic.twitter.com/vyuEm3bc1U
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 15, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बदलते समय के साथ समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आरक्षण सामाजिक न्याय और समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने विपक्ष से महिला आरक्षण के लिए साथ आने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना देश के विकास और लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में सैकड़ों पुराने और अप्रासंगिक कानूनों को खत्म किया गया है। उन्होंने कहा कि पुराने कानूनों को हटाकर व्यवस्था को सरल और आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इससे आम लोगों और कारोबारियों के लिए प्रक्रियाओं को आसान बनाने पर जोर दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए बड़े सपने देखना और अपनी सोच का विस्तार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब लक्ष्य बड़ा होता है तो प्रयासों का दायरा भी बढ़ता है। युवाओं को बड़े संकल्पों के साथ नए भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में माओवाद की हिंसक विचारधारा को निर्णायक चुनौती दी गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों और सरकार के प्रयासों से माओवादी हिंसा के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। देश को हिंसा और माओवाद से मुक्त बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश ने नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के प्रयास और सरकार की नीतियों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बड़ा बदलाव आया है। नक्सलवाद से मुक्त और सुरक्षित भारत के निर्माण की दिशा में देश ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि माओवाद की हिंसक विचारधारा ने देश के संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि हिंसा के रास्ते ने देश के विकास में बाधा डाली और युवाओं को भी प्रभावित किया। लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष से साथ आने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं को राजनीति और राष्ट्र निर्माण में अधिक भागीदारी देने के लिए सभी दलों को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा करना हर देशवासी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए भारत को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी का पर्व देश के लिए गर्व का अवसर है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और उनके संघर्ष की याद दिलाता है। देशवासियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नक्सलवाद ने लंबे समय तक देश को हिंसा और खून-खराबे से प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि नक्सली विचारधारा ने देश के युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को नुकसान पहुंचाया। पीएम मोदी ने युवाओं को हिंसा से दूर रखकर विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नक्सलवाद ने देश के युवाओं को बर्बाद किया है। उन्होंने कहा कि हिंसा और नक्सली विचारधारा ने युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को नुकसान पहुंचाया। देश के युवाओं को विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य नजारा सामने आया है। पूरे समारोह स्थल को तिरंगे के रंगों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद हैं। मंच के सामने दर्शक दीर्घा में देशभक्ति के रंग में रंगा उत्साह नजर आ रहा है।

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सामूहिक शक्ति का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दशक में भारत की कम से कम 50 कंपनियां Fortune 500 की प्रतिष्ठित सूची में शामिल होनी चाहिए। पीएम मोदी ने इसे भारत की आर्थिक ताकत और वैश्विक पहचान बढ़ाने की दिशा में बड़ा लक्ष्य बताया।
Independence Day 2026 LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सामूहिक शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि जैसे फॉर्च्यून 500 सूची में दुनिया की बड़ी कंपनियां शामिल हैं, वैसे ही आने वाले दशक में भारत की कम से कम 50 कंपनियां इस प्रतिष्ठित सूची का हिस्सा बननी चाहिए।… pic.twitter.com/GaNKhQw7OB
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 15, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि भारत के युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर सकें। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में युवा शक्ति की भूमिका बेहद अहम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि भारत के युवा AI के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर सकें। पीएम मोदी ने विकसित भारत की यात्रा में युवा शक्ति… pic.twitter.com/xkqyPIsuqE
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 15, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से भारत के लिए बड़ा लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि देश को दुनिया की अग्रणी कंपनियों और अर्थव्यवस्थाओं की कतार में मजबूती से जगह बनानी है। भारत को Fortune 500 में बड़ी भूमिका के लिए आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
Independence Day 2026: लाल किले की प्राचीर से PM Modi की हुंकार, Fortune 500 पर भारत का बड़ा लक्ष्य#PMModi #RedFort #IndependenceDay2026 #DynamiteNews @narendramodi pic.twitter.com/o7t2bM7z5k
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 15, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश को दुश्मनों की साजिश और मंसूबों को पहचानना होगा। उन्होंने देश की सुरक्षा और एकता को मजबूत बनाए रखने के लिए सतर्क रहने की जरूरत पर जोर दिया।
Location : New Delhi
Published : 15 August 2026, 7:23 AM IST
Topics : 15 August 2026 80th Independence Day Independence Day 2026 Independence Day Live PM Modi Live