Video: महराजगंज में LPG सप्लाई पर बड़ा बवाल, कोल्हुई में परेशान लोगों का फूटा गुस्सा; चक्का जाम और प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में LPG सिलेंडर्स की सप्लाई में गड़बड़ी को लेकर बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कोल्हुई में परेशान लोग चक्का जाम और प्रदर्शन पर उतारू हो गये।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 25 March 2026, 9:56 AM IST

Maharajganj: मिडिल ईस्ट एशियन वॉर का सीधा असर देश के अलग-अलग हिस्सों में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स और LPG गैस की सप्लाई पर पड़ रहा है। देश के कई हिस्सों में घरेलू और कमर्शियल गैस सप्लाई ठप हो गई है। ऐसी ही स्थिति उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में सामने आई है, जहां LPG सिलेंडर की सप्लाई में रुकावट से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

यह घटना महाराजगंज जिले के कोल्हुई इलाके की है, जहां पिछले चार दिनों से गैस सिलेंडर की सप्लाई में रुकावट है। बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को गैस सिलेंडर न मिलने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कोल्हुई में परेशान लोगों ने सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन किया।

इन लोगों का कहना है कि वे लगातार गैस गोदाम के चक्कर लगा रहे हैं। कुछ ने तो गैस बुक भी कर ली है, लेकिन उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। गैस गोदाम के कर्मचारी लगातार टालमटोल कर रहे हैं और उन्हें इधर-उधर दौड़ा रहे हैं।

उनका कहना है कि गैस की कमी से घर में खाना बनाना मुश्किल हो रहा है। परेशान लोगों ने बुधवार को यहां गैस गोदाम के सामने प्रदर्शन और नारे लगाए। उन्होंने सड़क जाम कर दी। उनका कहना है कि अगर उन्हें तुरंत गैस नहीं दी गई तो वे विरोध करने को मजबूर होंगे।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 25 March 2026, 9:56 AM IST