Exclusive Video: दहेज की बलि चढ़ी दीपिका नागर! इसी घर में रची गई मौत की साजिश?

चर्चित दीपिका नागर मौत मामले में पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी करते हुए दीपिका की सास पूनम तंवर को गिरफ्तार कर लिया है। जिस घर में दीपिका ने शादी के बाद नए सपने देखे थे, उस घर पर अब ताला लटका है। देखें वीडियो

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 May 2026, 6:33 PM IST

Noida : चर्चित दीपिका नागर (Deepika Nagar) मौत मामले में अब कई चौंकाने वाले सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस घर में दीपिका ने शादी के बाद नए जीवन के सपने देखे थे। उसी घर पर अब ताला लटका है। परिवार के लोगों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर दीपिका को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और आखिरकार उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

इस मामले में पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी कर ली है। चौथी गिरफ्तारी दीपिका की सास की है। पुलिस ने दीपिका की सास पूनम तंवर को गिरफ्तार किया है। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने कामयाबी हासिल की है।

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में स्थित कूड़ीखेड़ा गांव की निवासी दीपिका नागर की शादी ग्रेटर नोएडा में ही स्थित जलपुरा गांव में ऋतिक तंवर के साथ करीब 14 महीने पहले हुई थी। बीते 17 मई 2026 की रात करीब 11:30 बजे दीपिका की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई।

दीपिका के परिजनों का कहना है कि उनको इंसाफ चाहिए। आरोपियों को फांसी की सजा या उम्रकैद होनी चाहिए। वहीं, दूसरी ओर पुलिस के अफसर ने बताया कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Noida

Published :  20 May 2026, 6:01 PM IST