हिंदी
New Delhi: बीजेपी के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे वह बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने उनका अभिनंदन किया।
बीजेपी मुख्यालय पहुंचने पर नितिन नबीन का फूलों की पंखुड़ियों से स्वागत किया गया। वहां पहले से मौजूद पार्टी के कई सांसद, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता नए कार्यकारी अध्यक्ष की एक झलक पाने के लिए खड़े नजर आए।
निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद नितिन नबीन का स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद समेत कई बड़े नेताओं ने नितिन नबीन को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
नितिन नबीन बिहार सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं और पांच बार विधायक चुने गए हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने पटना के महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के कुछ ही देर बाद पार्टी ने संजय सरावगी को बिहार बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष भी घोषित कर दिया।
Location : New Delhi
Published : 15 December 2025, 8:10 PM IST
No related posts found.