हिंदी
Maharajganj: आजकल लोगों में पथरी, थायरॉइड, मोटापा, एलर्जी और त्वचा रोग जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में कई मरीज लंबे इलाज और ऑपरेशन से बचने के लिए दूसरे इलाज के विकल्प भी तलाश रहे हैं। महराजगंज के होम्योपैथिक डॉ. हेमंत कुमार श्रीवास्तव (Dr. Hemant Srivastava) ने डाइनामाइट न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में होम्योपैथी के जरिए इलाज और मरीजों को मिलने वाली राहत के बारे में जानकारी दी। देखें पूरा इंटरव्यू डाइनामाइट न्यूज़ पर।
डॉ. हेमंत श्रीवास्तव महराजगंज स्थित प्रमिला होमियो क्लीनिक एंड रिसर्च सेंटर में पिछले 17 सालों से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास ऐसे मरीज भी आते हैं जो लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे होते हैं और कई तरह के इलाज करा चुके होते हैं। होम्योपैथी में मरीज की पूरी स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखकर इलाज किया जाता है।
इंटरव्यू के दौरान डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि होम्योपैथिक उपचार के जरिए कई मरीजों को राहत मिलने के उदाहरण सामने आए हैं। उन्होंने दावा किया कि गुर्दे की पथरी, थायरॉइड, लीवर से जुड़ी समस्याएं, मोटापा, एलर्जी और त्वचा रोग जैसे मामलों में मरीजों ने सुधार महसूस किया।
उन्होंने बताया कि अलग-अलग आकार की पथरी वाले मरीजों में इलाज के बाद सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हर मरीज की स्थिति अलग होती है और इलाज उसकी मेडिकल कंडीशन के अनुसार तय किया जाता है।
डॉ. हेमंत श्रीवास्तव के अनुसार, कई मरीजों ने लंबे समय से चली आ रही समस्याओं में राहत मिलने की बात कही। उनका मानना है कि होम्योपैथी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने पर ध्यान देती है। उन्होंने बताया कि कई लोग सर्जरी से बचने या लंबे इलाज के विकल्प के तौर पर भी होम्योपैथी को अपनाते हैं।
डॉ. हेमंत श्रीवास्तव को चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए कई सम्मान भी मिल चुके हैं। उन्हें महराजगंज चिकित्सा गौरव अवार्ड 2025, प्राइड ऑफ नेशन और होम्योपैथी रत्न जैसे सम्मानों से नवाजा गया है।
Location : Maharajganj
Published : 22 April 2026, 7:59 PM IST