Video: प्रेम विवाद में गई युवक की जान, पत्नी और प्रेमिका ने मिलकर रची थी साजिश; देखिये पुलिस ने कैसे खोला राज

फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र में सुमेर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पत्नी ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर 60 हजार रुपये में पति की सुपारी दी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, दो फरार हैं।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 19 January 2026, 12:27 PM IST

Fatehpur: जिले के असोथर थाना क्षेत्र में हुए सुमेर हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि इस हत्या के पीछे प्रेम संबंधों का विवाद था। मृतक सुमेर की पत्नी रेनू देवी ने अपनी प्रेमिका मालती देवी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और 60 हजार रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी।

पुलिस के अनुसार, रेनू देवी और मालती देवी के बीच गहरे संबंध थे, जिसकी जानकारी सुमेर को हो गई थी। इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद होता रहता था। सुमेर द्वारा रिश्ते का विरोध करना दोनों को नागवार गुजर रहा था। इसी कारण दोनों ने सुमेर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

हत्या की साजिश के तहत शूटर राजू सोनकर को 60 हजार रुपये में सुपारी दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस ने जब मामले की गहन जांच की तो कई अहम सुराग हाथ लगे। पूछताछ में साजिश का पूरा खुलासा हो गया। पुलिस ने इस मामले में रेनू देवी, मालती देवी और शूटर राजू सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं इस हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपी जितेंद्र गुप्ता और रामप्रकाश उर्फ मद्दू फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह हत्या पूरी तरह से पूर्व नियोजित थी और प्रेम विवाद इसका मुख्य कारण बना। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 19 January 2026, 12:27 PM IST