Video: पेपर लीक पर गरजी कांग्रेस, रामनगर में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने सरकार पर बेरोजगारी और पेपर लीक में संलिप्तता के गंभीर आरोप लगाए और कार्रवाई की मांग की।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 23 September 2025, 6:49 PM IST

Ramnagar: उत्तराखंड में बढ़ते पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। मंगलवार को रामनगर के रानीखेत रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने की।

इस दौरान रावत ने सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि उत्तराखंड में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाएं इस सरकार की असफलता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा, जो सरकार पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने में असफल है, वह प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के वादे कैसे निभा सकती है?

Uttarakhand: रामनगर में पेपर लीक विवाद पर कांग्रेस का मोर्चा, फूंका सरकार का पुतला

रणजीत सिंह रावत ने कहा कि यह मुद्दा केवल एक परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे राज्य की शिक्षा व्यवस्था और प्रशासन की साख पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने सिर्फ कानून बनाकर जिम्मेदारी पूरी कर दी है, लेकिन इन कानूनों को लागू करने में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला भी जलाया और 'पेपर लीक बंद करो', 'बेरोजगारों के साथ न्याय करो' जैसे नारे लगाए।

Location : 
  • Ramnagar

Published : 
  • 23 September 2025, 6:49 PM IST