Nainital: तीन साथियों के साथ मौज-मस्ती करने निकले युवक की लाश गहरे खाई में मिली

नैनीताल में कई दिनों से लापता हुए युवक का शव बरामद हुआ। एसडीआरएफ की टीम ने खाई से युवक के शव को अस्पताल तक पहुंचाया। फिलहाल फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है, ताकि मौत के सही कारणों की वैज्ञानिक जांच की जा सके।

Nainital: जनपद के पंगोट लदबांसी क्षेत्र और रानीखेत के युवक दीपक उपाध्याय की चार दिन से चल रही खोज आखिरकार दर्दनाक मोड़ पर पहुंच गई है। बीती 22 अप्रैल की रात अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हुए दीपक का शव रविवार को लगभग 80 मीटर गहरी खाई में मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

एसडीआरएफ की टीम ने खाई से युवक के शव को अस्पताल तक पहुंचाया। फिलहाल फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है, ताकि मौत के सही कारणों की वैज्ञानिक जांच की जा सके।

जानकारी के अनुसार दीपक हल्द्वानी मार्ग स्थित भूजियाघट के एक होटल में काम करता था और घटना वाली रात वह अपने तीन साथियों के साथ तल्लीताल पहुंचा था। बताया गया कि उसके साथी नशे की हालत में थे और इसी दौरान दीपक अचानक नजरों से ओझल हो गया। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने अगले दिन पुलिस को सूचना दी।

कौन है आईपीएस सिद्ध नाथ गुप्ता, जिनका गृह मंत्रालय ने चुनाव के बीच बढाया West Bengal DGP का कार्यकाल

चार दिन बाद मिला युवक का शव

सूचना के बाद से ही पुलिस, एसडीआरएफ और डॉग स्क्वाड ने दीपक की अंतिम लोकेशन को सर्च कर कर टूटापहाड़ और उससे सटे जंगलों में लगातार तलाश अभियान चलाया। इलाके में हिंसक वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए अनहोनी की आशंका तो बनी रही, लेकिन शुरुआती दौर में किसी हमले या संघर्ष का कोई संकेत नहीं मिला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

लगातार चार दिनों की खोजबीन के बाद सोमवार सुबह खाई से तेज दुर्गंध आने पर टीम का ध्यान गया। जब जवान खाई में नीचे उतरे तो वहां एक क्षत-विक्षत शव मिला, जिसकी शिनाख्त दीपक के रूप में हुई। शव के पास एक मोबाइल फोन और जूतों की एक जोड़ी भी बरामद की गई है।

गहरी खाई में गिरने की वजह से उसका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त पाया गया।

Sonbhadra: परिजन रातभर तलाशते रहे बिटिया को, सुबह उसकी स्थिति देख सिहर उठे

पुलिस की जांच

पुलिस ने बताया कि फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि दीपक की मौत हादसा थी या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है।

Location :  Nainital

Published :  27 April 2026, 5:50 PM IST

Related News

Advertisement