यूपी के लड़के ने यूके की लड़की के साथ किया गंदा काम, वारदात के बाद जिंदगी खत्म करने की धमकी

उत्तराखंड के देवभूमि में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं समाज में खौफ फैला रही हैं। इस खबर में हम आपको हाल ही में हुई एक जघन्य घटना का पूरा विवरण और पुलिस की कार्रवाई के बारे में बताएंगे।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 14 February 2026, 2:37 AM IST

देवभूमि उत्तराखंड, जो कभी पवित्रता और शांति के लिए जानी जाती थी, अब अपराध के साए में डूबती जा रही है। यहां अपराध की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ रही हैं, खासकर हत्या और दुष्कर्म जैसी गंभीर वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। यह घटनाएं न केवल समाज को हिला रही हैं, बल्कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही हैं। अभी कुछ ही दिनों पहले, 5 फरवरी को भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला चर्चा में आया था, तो वहीं शुक्रवार को अल्मोड़ा में एक नई घटना ने सनसनी फैला दी है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश और खौफ दोनों को जन्म दिया है।

क्या है मामला?

यह मामला धौलादेवी ब्लॉक के एक छोटे से गांव का है, जहां एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ नृशंस दुष्कर्म की घटना हुई। परिवार के अनुसार, किशोरी का परिवार अपने किसी सदस्य के इलाज के लिए हल्द्वानी गया था। इसी दौरान, आरोपी युवक, जो मुरादाबाद के भगतपुर क्षेत्र का निवासी है, ने मौका देख कर किशोरी के साथ गलत काम किया। आरोप है कि उसने रात के समय घर में घुसकर बच्ची से दुष्कर्म किया और उसके मोबाइल में उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी रिकॉर्ड कर लीं। फिर उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार डाला जाएगा।

आरोपित युवक का नाम सोहेल है, जो मुरादाबाद के बुढ़ानपुर गांव का रहने वाला है। वह दन्यां के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र है, इलेक्ट्रिकल ट्रेड में पढ़ाई कर रहा है। वह किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। जैसे ही यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपित को 12 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। उसे चापड़ बैंड के पास से हिरासत में लिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में भारी आक्रोश है। लोग पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और हर गतिविधि पर नजर रखने का निर्देश दिया है।

सामाजिक संगठनों का विरोध

इस घटना पर सामाजिक संगठनों का भी गहरा रोष है। जागेश्वर धाम के महामंडलेश्वर लाल बाबा ने जिले की पुलिस और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने उत्तराखंड में हो रहे लव जिहाद, लैंड जिहाद और मंदिरों पर कब्जे जैसी घटनाओं पर नाराजगी जताई है। 14 फरवरी को दन्यां क्षेत्र में एक आक्रोश रैली निकालने का ऐलान किया गया है।

Location : 
  • Uttarakhand

Published : 
  • 14 February 2026, 2:37 AM IST