
मृतक पुष्कर सिंह
Nainital: उत्तराखंड़ में नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में गुरुवार रात एक ऐसा हादसा हुआ जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। बिंदुखत्ता के खुरियाखत्ता निवासी और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े युवा पुष्कर सिंह कार्की की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही इलाके में फैली, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई इस बात से स्तब्ध है कि रोज की तरह काम से घर लौट रहा युवक अब कभी अपने परिवार के पास नहीं लौट पाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार पुष्कर सिंह कार्की ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े थे और काम के सिलसिले में रानीखेत क्षेत्र गए हुए थे। वहां सड़क निर्माण कार्य में उनके वाहन लगे हुए थे। काम पूरा करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे जब वह कालाढूंगी के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक बस अचानक अनियंत्रित हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। देखते ही देखते बस ने पुष्कर की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि पुष्कर सिंह कार्की ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सड़क किनारे मौजूद लोग अचानक हुए हादसे से घबरा गए और कुछ ही मिनटों में वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Maharajganj Breaking: नेपाल के पिउठान में दर्दनाक हादसा: 21 घायल, महिला व मासूम की मौत
राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि बस की तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना हादसे की बड़ी वजह हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुष्कर सिंह कार्की अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे और घर की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उन्होंने अपने पिता की हार्ट सर्जरी करवाई थी और परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे थे। वह परिवार के लिए सहारा और उम्मीद दोनों थे।
बलरामपुर के मेधावियों ने गाड़ा सफलता का झंडा, अंशुमान और भावना बने जिले के ‘सिरमौर’
उनकी अचानक मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। पत्नी ममता, दो छोटी बेटियां और वृद्ध माता-पिता इस हादसे के बाद गहरे सदमे में हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही बिंदुखत्ता और आसपास के लोग हल्द्वानी पहुंचने लगे, जहां परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।
Location : Nainital
Published : 23 April 2026, 10:32 PM IST
Topics : Accident Kaladhungi Nainital Nainital Police uttarakhand