हल्द्वानी के गौलापार के कुंवरपुर क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार किसान आगे चल रहे वाहन से टकराकर गिर गए और पीछे से आ रही बोलेरो की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि आए दिन हादसे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

दर्दनाक हादसा
नैनीताल: हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में हो एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की जान चली गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, जबकि मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के अनुसार, देवल्ला तल्ला निवासी 54 वर्षीय सोबन सिंह होली की शाम किसी काम से घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि जब वह वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे, उसी दौरान चोरगलिया रोड स्थित कुंवरपुर इलाके में उनकी बाइक अचानक आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर लगते ही संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़े।
महराजगंज में ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, गिरफ्तारी न होने पर प्रधान संघ ने दी ये हिदायत
तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर
इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में उनके सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें हल्द्वानी के बेस अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को जब परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो वहां का माहौल बेहद गमगीन हो गया। सोबन सिंह पेशे से किसान थे और अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। गौरतलब है कि आए दिन हादसे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हादसों में कई लोगों की जान चली जाती है