हिंदी
नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र में चाकू से हमला करने वाले युवक को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से वारदात में उपयोग किया गया चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं।
चाकू से हमला
नैनीताल: बेतालघाट क्षेत्र में चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 7 फरवरी 2026 की है, जब घोड़िया हलसो निवासी मनोज सिंह ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के ही महेश आर्या ने जान से मारने की नीयत से उन पर चाकू से हमला किया। शिकायत मिलते ही थाना बेतालघाट में FIR नंबर 02/2026 धारा 109 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया और विवेचना थानाध्यक्ष विजय नेगी ने शुरू की।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के मुताबिक, घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा की निगरानी में पुलिस टीम ने उसी दिन महेश आर्या को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से वह चाकू भी बरामद कर लिया गया, जिसका इस्तेमाल हमले में किया गया था। बरामदगी के बाद अभियोग में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट भी जोड़ दी गई।
कानूनी प्रक्रिया तेजी से पूरी...
गिरफ्तार आरोपी की उम्र 22 वर्ष है और वह हल्दयानी गांव का रहने वाला है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष विजय नेगी, कांस्टेबल दीपक सिंह और होमगार्ड जीवानंद दानी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और आगे की कानूनी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है।