हिंदी
नैनीताल में फर्जी नंबर प्लेट
Nainital: वह सड़क पर जब दौड़ती थी तो हर एक नजर उस पर टिक जाती थी। जिले का कालाढूंगी क्षेत्र जो पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है, वहां जब वह बेखौफ दौड़ रही थी तो पुलिस की नजर से बच न सकी। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत जब उसकी जांच की तो जो खुलासा हुआ उससे सभी हतप्रभ रह गए। नया गांव तिराहे के पास वाहन के पास जब उसकी जांच हुई फर्जी निकली। जानते हैं ये क्या मामला है? वो एक थार थी जो नकली नंबर प्लेट लगाकर फर्राटा भर रही थी। मामला खुलते ही उसके चालक को पुलिस ने धर दबोचा।
क्या है पूरी खबर?
गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम जसपाल सिंह उर्फ सोनू, उम्र 36 वर्ष, निवासी बैलपोखरा कालाढूंगी बताया। जब पुलिस ने वाहन के कागज़ात मांगे तो वह एक भी दस्तावेज नहीं दे सका। इसके बाद थार पर लगी नंबर प्लेट को ईचालान मशीन में चेक किया गया, जहां से पता चला कि यह नंबर किसी और वाहन का है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने असली नंबर प्लेट हटाकर अपने साथी के साथ मिलकर गाड़ी पर दूसरी गाड़ी का नंबर लगाया हुआ था ताकि असली मालिक से बच सके और पुलिस की नज़र से भी निकल जाए।
Ghaziabad News: दमकल कर्मियों ने जान पर खेल कर चार लोगों की बचाई जिंदगी
धोखाधड़ी और फर्जी नंबर प्लेट
पुलिस ने जसपाल सिंह को मौके पर ही धोखाधड़ी और फर्जी नंबर प्लेट लगाने के मामले में धारा 318(4) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। थार को कब्जे में लेकर कालाढूंगी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि उसका साथी प्रभजोत अब भी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
अंबेडकरनगर में महिला का शव नाली से मिलने पर क्राइम स्टोरी में नया मोड़, निकला विदेशी कनेक्शन
पुलिस के लिए बड़ी सफलता
ऑपरेशन प्रहार के दौरान मिली यह कार्रवाई पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि जिले में नंबर प्लेट बदलकर चल रही गाड़ियों और वाहन धोखाधड़ी पर नकेल कसने में यह मामला अहम साबित हुआ है।
Location : नैनीताल
Published : 5 May 2026, 4:02 PM IST