
4000 बच्चों का भविष्य अधर में ( Img: Google)
Haldwani: हल्द्वानी में कक्षा एक में प्रवेश को लेकर शिक्षा विभाग के नए आदेश ने स्कूलों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। विभाग ने अब कहा है कि कक्षा एक में वही बच्चा प्रवेश पाएगा जिसकी उम्र एक अप्रैल तक छह साल पूरी हो चुकी हो।
इससे पहले स्कूलों को बताया गया था कि 30 जून तक छह साल पूरा करने वाले बच्चों को भी प्रवेश दिया जा सकता है। इसी पुराने नियम को मानकर इलाके के ज्यादातर निजी स्कूलों ने एडमिशन कर लिए थे। मार्च और अप्रैल की शुरुआत में आरटीई के तहत आवेदन और सीटें भी इसी तारीख के आधार पर तय हुई थीं। अब अचानक आयु सीमा बदलने से हालात उलझ गए हैं और कई स्कूलों में दाखिले पर प्रश्नचिह्न लग गया है।
हल्द्वानी और आसपास के करीब 300 निजी स्कूलों में लगभग 4000 बच्चे ऐसे हैं जिनका दाखिला नए नियम की वजह से खतरे में पड़ सकता है। स्कूल संचालक कह रहे हैं कि उन्होंने विभाग के पहले निर्देश पर भरोसा करके पूरी प्रक्रिया पूरी की थी, लेकिन अब नया आदेश आने से बच्चों के भविष्य पर असर पड़ेगा।
Haldwani News: दो महिला आपस में भिड़ी, सड़क पर देखने को मिला हाईवोल्टेज ड्रामा
अभिभावकों में भी नाराज़गी है। उनका कहना है कि हर बार नियम बदलने से बच्चों पर सीधा असर पड़ता है और उन्हें समझ नहीं आता कि वे किस तारीख को आधार मानकर बच्चे का दाखिला करवाएं।
निजी स्कूलों का यह भी कहना है कि सरकारी और निजी संस्थानों के लिए दो अलग-अलग नियम क्यों लागू किए जा रहे हैं, जबकि पूरे राज्य में एक ही सिस्टम होना चाहिए।
Haldwani: कर्ज का जाल बना जानलेवा, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत से सनसनी
विभाग की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कक्षा एक के लिए छह साल की उम्र तय है और इसके लिए एक अप्रैल आधार तिथि रखी गई है। सरकारी स्कूलों को कुछ विशेष परिस्थितियों में ढील दी गई थी, लेकिन निजी विद्यालयों में वही पुरानी तिथि लागू रहेगी।
Location : Nainital
Published : 12 April 2026, 3:39 PM IST