हिंदी
रुद्रप्रयाग मे खेल महाकुंभ की तैयारियां शुरू
Rudraprayag: जनपद में खेल महाकुंभ-2025 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राफी हेतु विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। अलग-अलग खेलों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से पूर्व खिलाड़ियों को पंजीकरण कराना आवश्यक है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने खेल महाकुंभ के तहत आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
जानकारी के अनुसार अंडर-14 के बालक व बालिका वर्ग में न्याय पंचायत स्तर पर कबड्डी, एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फैंक, खो-खो व मुर्गा झपट के साथ ही अंड-19 बालक व बालिका वर्ग में कबड्डी, एथलेटिक्स, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फैंक, भाला फैंक, चक्का फैंक, खो-खो व मुर्गा झपट में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
रुद्रप्रयाग में भालू का हमला: फिटर भरत चौधरी की जान पर बन आई, पेड़ पर चढ़कर बचाई जिंदगी
इसके बाद न्याय पंचायत स्तर पर विजयी टीमें कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो व झपट प्रतियोगिता के लिए विधान सभा (विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी) के लिए प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद संसदीय क्षेत्र (सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी) पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। संसदीय क्षेत्र स्तर पर मलखम, रस्साकस्सी, गोली (कंचा), फुटबॉल व बैडमिंटन विधाओं में भी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। राज्य स्तर पर (मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी) में प्रतिभाग करने के लिए संसदीय क्षेत्र स्तर पर विजयी टीमें प्रतिभाग कर सकेंगी।
जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक अधिकारी वरद जोशी ने बताया कि अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग में प्रतिभाग करने हेतु प्रतिभागी की आयु 31 जुलाई, 2025 को 10 वर्ष पूर्ण तथा 14 वर्ष से कम होनी अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक ही खेल में हिस्सा ले सकेगा।
Location : Rudraprayag
Published : 29 November 2025, 7:11 PM IST
No related posts found.