Rudraprayag: खेल महाकुंभ के लिए तैयारियां शुरू, कई खेलों में भाग ले सकेंगे खिलाड़ी
जनपद में अलग-अलग खेलों के लिए मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राफी के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस महाकुंभ में कई प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक ही खेल में हिस्सा ले सकेगा जिसमें खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।