Uttrakhand: नैनीताल में ‘टूरिस्ट’ बनकर आया युवक कर गया बड़ा खेल!

नैनीताल में एक युवक ने खुद को पर्यटक बताकर ऐसा खेल खेला कि टैक्सी चालक को भनक तक नहीं लगी। मोबाइल और चाबी छोड़कर उसने भरोसा जीता, फिर बाइक लेकर गायब हो गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 May 2026, 1:44 PM IST

Nainital: पर्यटन सीजन के शुरू होते ही शहर में उमड़ी भीड़ के बीच ठगी की वारदातें भी बढ़ने लगी हैं। इसी बीच, ताजा मामला मल्लीताल क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक पर्यटक बनकर पहुंचा और टैक्सी चालक का भरोसा जीतकर उसकी बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया।

ठग ने खुद को बताया बाहरी पर्यटक

मल्लीताल में रहने वाले टैक्सी चालक पुष्कर आर्या अपनी काले रंग की एवेंजर बाइक (संख्या UK04TB 6551) के साथ एसबीआई बैंक के पास खड़े थे। तभी एक युवक आया और खुद को बाहर से आया हुआ पर्यटक बताते हुए नैनीताल घूमने की बात कहकर बाइक बुक कर ली। चालक ने उसे शहर के कई पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया।

किताबों के नाम पर खेल बड़ा या शिक्षा का कारोबार? नैनीताल में 99 स्कूलों पर प्रशासन का शिकंजा

इस दौरान, युवक ने चालक से बाइक चलाने की इच्छा जताई और भरोसा दिलाने के लिए अपना मोबाइल फोन और चाबी चालक के पास छोड़ दी। इसी बीच उसने चालक से 500 रुपये भी उधार ले लिए। फिर उसने कहा कि वह बाइक थोड़ी दूर चलाकर तुरंत लौट आएगा, लेकिन वह बाइक लेकर आगे बढ़ गया और दोबारा वापस नहीं आया।

चालक ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

लंबे इंतजार के बाद धोखा समझ में आते ही चालक सीधे मल्लीताल कोतवाली पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। चालक ने पुलिस को आरोपी का छोड़ा हुआ मोबाइल और चाबी सौंप दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर युवक दोपहर करीब 3:25 बजे बारा पत्थर से कालाढूंगी रोड की तरफ जाते हुए दिखाई दिया है।

नैनीताल में तीन व्यक्तियों को गुंडा घोषित कर छह माह के लिए जिला बदर

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी व मोबाइल की मदद से आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पर्यटन सीजन में बढ़ती ऐसी घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Location :  Nainital

Published :  8 May 2026, 1:44 PM IST