हिंदी
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश (Img: Dynamite News)
Nainital: भारत मौसम विभाग देहरादून द्वारा 30 जुलाई गुरुवार को नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सड़क पर मलबा और गिरे हुए पेड़ों को तत्काल हटाकर यातायात सुचारु रखने निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील मोटर मार्गों पर जेसीबी मशीनों और गैंग कर्मियों की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित करने को कहा है।
ये भी पढ़ें- Nainital: सरोवर नगरी जाने वाले सैलानी ध्यान दें! 1 अगस्त से नैनीताल माल रोड पर भूलकर भी न बजाएं हॉर्न, जानिए क्यों?
डीएम ने कहा है कि सभी अधिकारी मुख्यालय पर मौजूद रहे अपने मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखें और तहसील स्तर पर गठित क्यूआरटी पूरी तरह अलर्ट रहे। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत बचाव कार्य से जुड़े सभी संसाधनों और व्यवस्थाओं को पहले से तैयार रखने के भी निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें- जो असली आंदोलनकारी हैं, उनका सम्मान हर हाल में होगा… आखिर क्या है नैनीताल में डीएम की बड़ी पहल?
जिलाधिकारी ने आम नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति या आपदा की सूचना जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 05942-223117, 231179, 237781, मोबाइल नंबर 8272080884 या टोल फ्री नंबर 1077 पर तुरंत दी जा सकती है।
Location : Nainital
Published : 29 July 2026, 4:42 PM IST