दिल्ली से कैंची धाम जा रही स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 1 की मौत, 4 घायल

दिल्ली से कैंची धाम जा रही एक स्कॉर्पियो शनिवार शाम को हादसे का शिकार हो गई। भूमियाधार के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 October 2026, 10:55 PM IST

नैनीताल: जिले के ज्योलीकोट-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भूमियाधार के पास दिल्ली से कैंची धाम जा रही एक स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी।

मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

सूचना मिलते ही ज्योलीकोट पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरा और दुर्गम इलाका होने के बावजूद राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने खाई में पहुंचकर वाहन से दो युवकों को बाहर निकाला। इनमें एक युवक की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरे को घायल अवस्था में बाहर निकालकर उपचार के लिए भवाली सीएचसी भेजा गया।

Ramnagar Accident: नैनीताल घूमने निकले बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि एक अन्य युवक अभी वाहन के अंदर फंसा हुआ है। उसे बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम लगातार प्रयास कर रही है। स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में सहयोग कर रहे हैं।

नैनीताल में पर्यटकों का सैलाब: होटल फुल हुए तो सड़कों पर कटी रात, भीड़ ने बढ़ाई मुश्किलें

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

हादसे में शामिल स्कॉर्पियो का नंबर HR-36-AP-2156 बताया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वाहन में हादसे के समय कुल कितने लोग सवार थे। फिलहाल दुर्घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।‏

Location :  Nainital

Published :  3 October 2026, 10:50 PM IST