बहू के भाइयों ने बुजुर्ग सास को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी पुलिस हिरासत में

पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, तो पत्नी ने मायके फोन करके सारी जानकारी दी। मायके से पहुंचे पत्नी के भाइयों ने पहले पति से मारपीट की और फिर उसकी बुजुर्ग मां को इस कदर पीटा कि उसकी जान ही चली गई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 18 February 2026, 2:44 PM IST

Nainital: हल्द्वानी के दिनेशपुर में घरेलू कलह का एक ऐसा खूनी खेल खेला गया जिससे इलाके के लोग हैरान हैं। यहाँ पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इस पर पत्नी के भाइयों ने पति सोनू और उसकी 70 वर्षीय मां संध्या की जमकर पिटाई कर दी।

गंभीर रूप से घायल संध्या को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

हल्द्वानी लालकुआं हाईवे पर नशे में ट्रक चालक का तांडव, कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं का किया ये हाल

कैसे हुई घटना की शुरुआत?

मिली जानकारी के मुताबिक दिनेशपुर वार्ड चार निवासी सोनू का अपनी पत्नी सुरभी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर सुरभी ने अपने मायके फोन कर विवाद की जानकारी दी। इसके बाद मायके से कई लोग मंगलवार देर रात्रि सोनू के घर पहुंचे और उससे मारपीट शुरू कर दी।

मृतक महिला (Img- Internet)

उन्होंने बीच-बचाव में आई सोनू की 70 वर्षीय मां संध्या के साथ भी मारपीट की जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी। घायल अवस्था में बुजुर्ग महिला को 108 के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Nainital: हल्द्वानी में डबल मर्डर का खुला राज, आरोपियों ने बतायी खौफनाक वारदात की कहानी

जांच में जुटे बड़े अधिकारी

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। बुधवार को फोरेंसिक टीम सहित पुलिस क्षेत्राधिकारी डीआर वर्मा मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। जबकि आरोपित पक्ष के कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उधर मौत की खबर से स्वजनों में कोहराम मच गया। उनके स्वजनों रो रोकर बुरा हाल है।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 18 February 2026, 2:44 PM IST