Nainital: रामनगर में सोमवार को नकली किन्नरों द्वारा बधाई के नाम पर अवैध रूप से पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। इस खबर से किन्नर समाज में आक्रोश है। इस पूरे प्रकरण में रामनगर किन्नर समाज की गुरु रेशमा ने खुलकर अपनी बात रखते हुए नकली किन्नरों की सच्चाई उजागर की। उन्होंने बताया कि आज रामनगर के कोसी बैराज के पास स्थित एक पार्क में दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया, जो खुद को किन्नर बताकर राहगीरों और स्थानीय लोगों से पैसे मांग रहे थे।
पूछताछ में सामने आई सच्चाई
गुरु रेशमा के अनुसार, पकड़े गए दोनों लोग असल में नकली किन्नर थे और उनका किन्नर समाज से कोई भी संबंध नहीं है। पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि दोनों भदोही जिले के रहने वाले हैं। ये लोग इससे पहले रोडवेज बस स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी इसी तरह बधाई के नाम पर लोगों से पैसे मांग चुके थे।
US Reduced Tariffs: अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ घटाया, अब देना होगा इतना टैक्स
किन्नर समाज की छवि हो रही थी खराब
रेशमा गुरु ने बताया कि जब ये लोग पार्क में बैठकर लोगों से जबरन पैसे मांग रहे थे, तभी इसकी सूचना किन्नर समाज के अन्य सदस्यों को मिली। मौके पर पहुंचने पर समाज के लोगों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे नकली किन्नरों की वजह से असली किन्नर समाज की छवि लगातार खराब हो रही है और स्थानीय लोगों में भय व भ्रम की स्थिति बन रही है।
सख्त चेतावनी देकर क्षेत्र से निकाला गया
किन्नर समाज के सदस्यों ने दोनों नकली किन्नरों को सख्त हिदायत दी और उन्हें रामनगर क्षेत्र से बाहर कर दिया। बाद में दोनों को वापस बहजोई भेज दिया गया। गुरु रेशमा ने बताया कि पकड़े गए दो लोगों में एक महिला और एक हिजड़ा शामिल था, जो खुद को किन्नर बताकर नकली बधाई की उगाही कर रहे थे।
Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्या मामले की जांच सीबीआई के जिम्मे, देहरादून पहुंची टीम
प्रशासन और जनता से अपील
गुरु रेशमा ने प्रशासन से अपील की कि ऐसे नकली किन्नरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी किन्नर समाज के नाम पर लोगों को ठग न सके। साथ ही उन्होंने आम जनता से भी आग्रह किया कि यदि कहीं इस तरह के नकली किन्नर दिखाई दें, तो तुरंत स्थानीय किन्नर समाज या पुलिस को सूचना दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।
