हिंदी
भालू के हमले से घायल महिला
Nainital: जनपद के रामनगर में शनिवार को जंगल से लकड़ी लेने गई एक महिला पर हाथी ने हमला कर दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।
गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान ग्राम टेढ़ा निवासी 43 वर्षीय सीमा देवी के रूप में हुई है।
मनोज कुमार गुप्ता बने नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, 15वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के अंतर्गत ग्राम टेढ़ा निवासी महिला अपने ही गांव की तीन अन्य महिलाओं के साथ टेढ़ा के जंगल में लकड़ी लेने गई थी। इस दौरान अचानक आए हाथी ने सीमा देवी पर हमला बोल दिया। हाथी ने उसे अपनी सूंड में उठाकर जमीन पर पटक दिया। इस दौरान उसके साथ मौजूद 3 महिलाओं ने शोर मचाया लेकिन हाथी की चिंघाड़ के बाद यह महिलाएं भी डर गई।
अस्पताल में महिला का उपचार कराते परिजन
घायल सीमा देवी ने बताया कि जैसे ही हाथी उसके ऊपर पैर रखने वाला था तभी उसने भगवान गणेश का नाम लेकर हाथी के हाथ जोड़ दिए इसके बाद हाथी ने महिला को छोड़ दिया और सभी महिलाएं जंगल से किसी तरह जान बचाकर सड़क पर पहुंची।
घायल सीमा ने बताया कि हाथी पीछे-पीछे दौड़कर सड़क तक आ गया। घायल महिला को रामनगर की सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद वनकर्मियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। वन विभाग की टीम हाथी की मॉनिटरिंग कर रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से जंगल में अकेले ना जाने की अपील की है ।
Location : Ramnagar
Published : 10 January 2026, 6:45 PM IST
Topics : elephant attacked Nainital Ramnagar woman