क्या केदारनाथ यात्रा पर भारी पड़ेगा गैस सकंट, व्यापारियों ने भरी हुंकार

केदारनाथ होटल ऑनर्स एसोसिएशन ने यात्रा से पहले प्रशासन को चेतावनी दी। मांगें पूरी न होने पर यात्रा अवधि में प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय, सड़क सुधार और गैस सिलेंडर व्यवस्था पर भी जोर।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 9 April 2026, 12:24 PM IST
google-preferred

Rudraprayag: केदारनाथ यात्रा से पहले एक बड़ा सवाल खड़ा हो उठा है कि क्या व्यापारियों की रोजाना 1200 गैस सिलेंडर की मांग पूरी हो पाएगी और क्या प्रशासन समय पर इंतजाम कर पाएगा? इसके लिए होटल व्यापारियों ने अहम बैठक की।

केदारधाम होटल ऑनर्स एसोसिएशन की इस बैठक में अध्यक्ष धर्मेश नौटियाल सहित लगभग 80 व्यापारी शामिल हुए। बैठक में यात्रा से पहले और दौरान की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो यात्रा के दौरान प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

यात्रा में निर्धारित संख्या की बाध्यता हटाने की मांग

व्यापारियों ने कहा कि यात्रा में सीमित संख्या की बाध्यता को समाप्त किया जाए। इससे तीर्थयात्रियों की सुविधा बढ़ेगी और यात्रा पर भीड़ का दबाव कम होगा। उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है ताकि यात्रा सुचारू रूप से शुरू हो सके।

सड़क सुधार और डामरीकरण की आवश्यकता

होटल ऑनर्स एसोसिएशन ने सड़कों के सुधार और डामरीकरण पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर दुर्घटनाओं और असुविधाओं को देखते हुए व्यापारी प्रशासन से स्थायी समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

गैस सिलेंडर व्यवस्था पर जोर

यात्रियों और होटल संचालन की सुविधा के लिए प्रतिदिन लगभग 1200 गैस सिलेंडरों की आवश्यकता होती है। व्यापारियों ने प्रशासन से पर्याप्त गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि यात्रा अवधि में कोई असुविधा न हो।

सावधान यात्रियों! केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट की ऑनलाइन ठगी बढ़ी, भूलकर भी न करें ये काम

यात्रियों के हित में फैसले

व्यापारियों ने कुछ विशेष फैसले भी लिए हैं जो यात्रियों के लिए राहतकारी होंगे। सीतापुर पार्किंग में निःशुल्क बैठने की व्यवस्था की जाएगी। पार्किंग क्षेत्र में बिस्तर के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। मोबाइल चार्जिंग के लिए केवल 50 रुपये शुल्क लगेगा।

नियम उल्लंघन पर विरोध प्रदर्शन

एसोसिएशन ने साफ किया कि यदि कोई नियम उल्लंघन करता है या प्रशासन समय पर कार्रवाई नहीं करता है, तो व्यापारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह कदम यात्रा और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया जाएगा।

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता

बैठक में यह भी तय किया गया कि स्थानीय लोगों को प्रतिष्ठानों में प्राथमिकता दी जाएगी। यह निर्णय स्थानीय रोजगार और व्यापारिक हितों को संरक्षित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

एक्शन मोड में जिला प्रशासन, केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर हुई अहम बैठक; जानिये किस अहम मुद्दों पर हुई चर्चा?

यात्रा पर समय सीमा का पालन

एसोसिएशन ने प्रशासन को सुझाव दिया कि सायं 6 बजे के बाद गौरीकुंड–केदारनाथ यात्रा पूर्णतः प्रतिबंधित रहे। यह निर्णय सुरक्षा और व्यवस्थापन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना गया।

प्रशासन को चेतावनी

होटल ऑनर्स एसोसिएशन ने प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया है कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो एसडीएम और डीएम को पत्र भेजकर यात्रा अवधि में प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लागू किया जाएगा।

Location :  Rudraprayag

Published :  9 April 2026, 12:24 PM IST

Advertisement