Uttarakhand Accident: कर्णप्रयाग क्षेत्र में हृदय विदारक सड़क हादसा, मशहूर चित्रकार और शिक्षक महेंद्र भंडारी की दुखद मौत

उत्तराखंड में चमोली जनपद के कर्णप्रयाग तहसील में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में मशहूर चित्रकार और शिक्षक महेंद्र सिंह भंडारी की असमय मौत हो गई। घटना के बाद पूरे उत्तराखंड की शोक की लहर दौड़ गयी हैं। 

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 30 July 2025, 9:39 PM IST

कर्णप्रयाग: उत्तराखंड ने बुधवार को एक मशहूर चित्रकार, प्रयोगधर्मी शख्स और एक ऊर्जावान शख्स को खो दिया है। जम्पद चमोली के कर्णप्रयाग तहसील में हुए एक हृदय विदारक हादसे में मशहूर चित्रकार और प्रयोगधर्मी शिक्षक महेन्द्र सिंह भंडारी की मौत हो गई।

यह सड़क हादसा उज्जवलपुर जसपुर डुंगरी मोटरमार्ग पर हुआ। शिक्षक महेंद्र सिंह भंडारी अपनी पत्नी को स्कूटी से लेने जा रहे थे। 55 वर्षीय महेंद्र सिंह भण्डारी की स्कूटी सहित पुल से खाई में गिरने गगिरी और घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक महेंद्र सिंह भण्डारी कर्णप्रयाग तहशील के अंतर्गत रतूड़ा गांव के रहने वाले थे, वर्तमान समय में वे राजकीय इंटर कालेज केदारुखाल में थे तैनात। महेंद्र सिंह भंडारी के आकस्मिक निधन से लोग स्तभ्ध हैं, उनके साथ कार्यरत्त सभी शिक्षकों और उनके गांव में मातम पसर गया है।

शिक्षक महेंद्र भंडारी द्वारा बनाई गई पेंटिंग

 

  • Beta

Beta feature

Location : 
  • Uttarakhand

Published : 
  • 30 July 2025, 9:39 PM IST