रुड़की के मंगलौर स्थित आकाशदीप कॉलोनी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ राजेश प्रजापति नामक एक युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। राजेश बीमारी और मानसिक तनाव से परेशान था।

युवक ने खुद को मारी गोली
Haridwar: आत्महत्या करना महापाप माना जाता है। यह भी कहा जाता है कि आत्महत्या कायर लोग करते हैं। नैतिक रूप से ये बातें उचित हैं, लेकिन दूसरे नजरिये से देखा जाए तो, खुद की जीवनलीला समाप्त कर देना बड़े दुस्साहस का काम है।
जीवन की चाहत में लोग अपनी बीमारी के इलाज पर लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर देते हैं, लेकिन जो व्यक्ति खर्च करने की स्थिति में न हो, वो या तो बेमौत मारा जाता है या फिर मौत को गले लगाने को विवश हो जाता है। हरिद्वार जिले से आज एक ऐसी ही दर्दनाक खबर आई है। यहाँ बीमारी से तंग एक युवक ने आत्महत्या कर ली।
गोली मारने वाले युवक की पहचान रुड़की के मंगलौर स्थित आकाशदीप कॉलोनी के राजेश प्रजापति के रूप में हुई है। घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आकाशदीप कालोनी में हुई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक रुड़की के मंगलौर स्थित आकाशदीप कॉलोनी में राजेश प्रजापति नामक युवक ने बीमारी और मानसिक तनाव से परेशान होकर लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार 19 फरवरी की शाम को हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात में जुट गई।
उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला
पुलिस ने बताया कि युवक लंबे समय से परेशान था। युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।