नैनीताल वालों के लिए खुशखबरी, युवाओं के लिए खुला नया रास्ता

नैनीताल के आरसेटी कुंवरपुर, हल्द्वानी में आयोजित 31 दिवसीय टेलर-वूमेन गारमेंट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। 33 युवक-युवतियों को स्वरोजगार, उद्यमिता और वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तैयार किया गया।

Updated : 9 June 2026, 9:22 PM IST
google-preferred

Nainital: जिले के युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आरसेटी कुंवरपुर, हल्द्वानी में आयोजित 31 दिवसीय टेलर-वूमेन गारमेंट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रशिक्षण में जनपद नैनीताल के विभिन्न विकासखंडों और क्षेत्रों से आए 33 युवक-युवतियों ने भाग लिया और वस्त्र निर्माण से जुड़ी व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारियां हासिल कीं।

आत्मविश्वास विकसित करने के तरीके

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को केवल सिलाई और परिधान निर्माण की तकनीक ही नहीं सिखाई गई, बल्कि उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने, व्यवसाय संचालन और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए भी तैयार किया गया। प्रशिक्षणार्थियों को सफल उद्यमी बनने के गुण, आत्मविश्वास विकसित करने के तरीके, सकारात्मक सोच और व्यावसायिक चुनौतियों से निपटने की जानकारी दी गई।

UP में दामाद के साथ क्यों भाग रहीं सास? वजह कर देगी हैरान

समापन समारोह में सहायक परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता और उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न परिधानों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके कार्य की सराहना की।

आवश्यक मार्गदर्शन

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को इस कौशल को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संस्थान को निर्देश दिए कि सभी प्रशिक्षणार्थियों का नियमित फॉलोअप किया जाए ताकि उन्हें रोजगार और स्वरोजगार स्थापित करने में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग मिल सके।

UP Crime: शारीरिक संबंध बना लो, बेटा ठीक हो जाएगा…देवरिया में तांत्रिक की शर्मनाक करतूत

रोजगार के अवसर

प्रशिक्षण के दौरान बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रतिभागियों को दी गईं, जिससे वे भविष्य में अपना व्यवसाय बेहतर तरीके से संचालित कर सकें।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने तथा आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागी भविष्य में अपने कौशल के दम पर न केवल स्वयं को रोजगार से जोड़ेंगे, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करेंगे।

Location :  नैनीताल

Published :  9 June 2026, 9:22 PM IST

Advertisement