हिंदी
वीकेंड के दौरान हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र में बढ़ती पर्यटक आवाजाही को देखते हुए यातायात पुलिस ने 28 व 29 मार्च को सुबह नौ बजे से रात दस बजे तक विशेष डायवर्जन प्लान लागू करने की घोषणा की है। इस अवधि में मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
हल्द्वानी काठगोदाम मार्ग में व्यापक डायवर्जन
Haldwani: वीकेंड के दौरान हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र में बढ़ती पर्यटक आवाजाही को देखते हुए यातायात पुलिस ने 28 व 29 मार्च को सुबह नौ बजे से रात दस बजे तक विशेष डायवर्जन प्लान लागू करने की घोषणा की है। इस अवधि में मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
क्या है पूरी घटना?
पर्वतीय क्षेत्र से शहर की ओर आने वाले भारी मालवाहक वाहनों को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनपद सीमा पर ही रोक दिया जाएगा, जबकि पहले से सीमा के भीतर आ चुके वाहनों को नंबर एक बैंड, एचएमटी और सलड़ी क्षेत्र में पार्क कराया जाएगा। इसी तरह मैदानी क्षेत्रों से पर्वतीय मार्ग की ओर बढ़ने वाले बड़े वाहनों को गोलापार क्षेत्र में पुराने आरटीओ फिटनेस सेंटर के समीप रोका जाएगा।
तिराहा से मंगोली मार्ग पर डायवर्ट
पर्यटक वाहनों के लिए भी अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। बरेली रोड से आने वाले सभी वाहन तीनपानी फ्लाईओवर होते हुए गोलापार और नारीमन तिराहे से अपने गंतव्य की ओर बढ़ेंगे, जबकि रुद्रपुर दिशा से आने वाले वाहन पंतनगर तिराहा और एनएच 109 मार्ग से लालकुआं होकर आगे भेजें जाएंगे। रामनगर और बाजपुर की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों को कालाढूंगी तिराहा से मंगोली मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
यात्रा की योजना
29 मार्च को आवश्यक सेवाओं जैसे सब्जी, ईंधन और दूध को छोड़कर अन्य भारी वाहनों की आवाजाही दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक प्रतिबंधित रहेगी। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले पर्यटक एवं मालवाहक वाहनों को नारीमन तिराहा से गोलापार मार्ग से आगे भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शाम चार बजे से नौ बजे तक नैनीताल और भवाली के मस्जिद तिराहे से मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों को रूसी बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा। यातायात विभाग ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए जारी किए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।