
कांग्रेस का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
Dehradun: डोईवाला में पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। तहसीलदार के न आने पर प्रदर्शनकारी कार्यालय के भीतर घुसे और नारेबाजी की। कांग्रेस ने भाजपा सरकार को युवा विरोधी करार दिया। पेपर लीक कांड पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, डोईवाला में गरजे कार्यकर्ता
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा शुक्रवार को डोईवाला तहसील में फूट पड़ा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार को बेरोजगार युवाओं के साथ विश्वासघात करने वाला बताया।
UKSSSC पेपर लीक मामला, परेड ग्राउंड पर युवाओं का हल्ला बोल, देखें वीडियो
प्रदर्शन के दौरान जब तहसीलदार ज्ञापन लेने बाहर नहीं आईं, तो कांग्रेस कार्यकर्ता तहसीलदार के कक्ष में घुस गए और वहीं जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है और बार-बार होने वाले पेपर लीक से योग्य प्रतिभाओं का मनोबल टूट रहा है।
देहरादून से जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल का बड़ा बयान!
हर भर्ती में पेपर लीक, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है सरकार। कांग्रेस सड़कों पर संघर्ष कर रही है और युवाओं के साथ खड़ी है।#PaperLeak #YouthRights #CongressProtest pic.twitter.com/IJCM04lG0Y
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 26, 2025
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड का युवा सरकार की नीतियों से बेहद नाराज़ है। एक के बाद एक भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक हो रहा है, जिससे लाखों युवाओं की मेहनत बर्बाद हो रही है। कांग्रेस ऐसे भ्रष्टाचार और अनदेखी के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष कर रही है।
कांग्रेस नेता गौरव सिंह ने कहा कि आज का युवा सरकार से जवाब मांग रहा है और कांग्रेस इस लड़ाई में उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। वहीं सागर मनवाल और मनोज नौटियाल ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा, सरकार के दिन अब पूरे हो चुके हैं। भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है यह युवा विरोधी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली सरकार है।
प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना था कि हर साल लाखों युवा सरकारी नौकरियों की तैयारी करते हैं, लेकिन भर्ती परीक्षाएं लीक हो जाने से उन्हें फिर से वही संघर्ष झेलना पड़ता है। एक ओर सरकार युवाओं को रोजगार देने की बातें करती है, वहीं दूसरी ओर नकल माफिया और भ्रष्ट तंत्र को संरक्षण देती है।
UKSSSC पेपर लीक पर देहरादून में हल्ला बोल, परेड ग्राउंड बना युवाओं का संघर्ष स्थल
ये रहे प्रदर्शन में शामिल प्रमुख चेहरे
प्रदर्शन में शामिल रहे प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ताजेंद्र सिंह ताज, मनोज नौटियाल, सावन राठौर, शुभम कंबोज, मुकेश प्रसाद, रेखा बहुगुणा, उम्मेद वोहरा, करतार नेगी, प्रवीण सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में मांग की कि सरकार इस प्रकरण में कड़ी जांच और दोषियों को सख्त सजा दिलाए।
Location : Dehradun
Published : 26 September 2025, 1:11 PM IST