
2027 में फिर बीजेपी सरकार: प्रदीप बिष्ट का दावा
Haldwani: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं युवा नेता प्रदीप बिष्ट ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा है कि 2027 के विधानसभा चुनावों में उत्तराखण्ड में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हो रहा है, जिसे जनता भलीभांति देख और समझ रही है।
प्रदीप बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने जो कदम उठाए हैं, वे राज्य के इतिहास में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। राज्य में आधारभूत ढांचे, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और सामाजिक न्याय को भी सरकार ने प्राथमिकता दी है।
उत्तराखंड में धामी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, विधायकों की सक्रियता से गर्माया सियासी माहौल
उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में धामी सरकार की जोड़ी ने मिलकर उत्तराखण्ड को एक नई दिशा दी है। विकास की रफ्तार बढ़ी है और आम जनता का विश्वास भाजपा पर और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास की नीति पर काम करती है, और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
उत्तराखंड में भाजपा सरकार
प्रदीप बिष्ट ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर मुंगेरीलाल के सपने देखना बंद करे। जनता अब कांग्रेस की कथनी और करनी को अच्छे से पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को फिर से सत्ता से दूर रखेगी और भाजपा को दोबारा जनादेश देगी।
नमक मिलावट मामले में प्रशासन की सख्त कार्रवाई, रुद्रप्रयाग में सरकारी दुकानों का औचक निरीक्षण
उन्होंने अंत में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की मेहनत, ईमानदारी और सेवा भावना की वजह से पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। 2027 में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी और विकास की यह यात्रा और तेज होगी।
Location : Haldwani
Published : 9 September 2025, 11:35 AM IST