Dehradun News: अभद्र टिप्पणी के बाद विरोध प्रदर्शन हुआ तेज, राहुल गांधी का फूंका गया पुतला

विकासनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। साथ ही कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग की।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 1 September 2025, 2:31 PM IST
google-preferred

Dehradun: बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के प्रति अभद्र टिप्पणी किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में कड़ी प्रतिक्रिया जताई। ऐसे में भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालयों के सामने जोरदार प्रदर्शन किए और अपनी नाराजगी जताई।

विरोध प्रदर्शन का केंद्र विकासनगर था, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ रैली निकाली और राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन में क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान और जिलाध्यक्ष मीता सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Dehradun News: विकासनगर में गणेशोत्सव की रौनक, भक्तों ने हर्षोल्लास से की गणपति की अगवानी

भाजपा नेताओं ने बोली ये बड़ी बात

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि यह अभद्र टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है और कांग्रेस नेताओं को इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि "प्रधानमंत्री मोदी की मां के खिलाफ की गई इस टिप्पणी से लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।"

प्रदर्शनकारियों ने न केवल राहुल गांधी का पुतला दहन किया, बल्कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली भी निकाली, जिसमें कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ कड़े नारे लगाए।

कार्यकर्ताओं ने दी धमकी

भाजपा नेताओं ने इस घटना को "गंभीर आक्रामकता" करार दिया और कहा कि यह केवल भाजपा या मोदी समर्थकों का मामला नहीं, बल्कि पूरे भारत के सम्मान का मामला है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर कांग्रेस ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो भाजपा आने वाले दिनों में और तेज विरोध प्रदर्शन करेगी।

देहरादून: विकासनगर में अतिक्रमण से जनता हलकान, राहगीरों ने की ये मांग

भाजपा ने प्रदेशभर में इसके विरोध में प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई थी और विकासनगर में इस विरोध की शुरुआत की। इस प्रदर्शन में न केवल युवा कार्यकर्ता शामिल हुए, बल्कि महिलाएं और बुजुर्ग भाजपा कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से मैदान में थे।

इससे पहले, दरभंगा में आयोजित रैली के दौरान, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की मां के प्रति अपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिस पर भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया था। इस विवाद के बाद, भाजपा नेताओं ने पूरे बिहार में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शनों का एलान किया।

 

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 1 September 2025, 2:31 PM IST