हिंदी
बद्रीनाथ धाम के पास कंचन गंगा क्षेत्र में टूटा बड़ा ग्लेशियर
Chamoli: उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बद्रीनाथ धाम के समीप कंचन गंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ इस क्षेत्र के ग्लेशियर तेजी से पिघलने लगते हैं। यही वजह है कि लगभग हर वर्ष ग्लेशियर नीचे की ओर खिसकता दिखाई देता है। इस बार भी अचानक ग्लेशियर टूटने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
बद्रीनाथ धाम के समीप कंचन गंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है#Uttarakhand #Badrinath pic.twitter.com/HarjWZpmYL
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 24, 2026
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर आ गए हैं। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आसपास के क्षेत्रों की मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।
प्रशासन ने बद्रीनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन मौसम और ग्लेशियर की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Location : Chamoli
Published : 24 May 2026, 2:14 PM IST