हिंदी
कुमाऊं विश्वविद्यालय का यह दीक्षांत समारोह इसलिए भी विशेष है, क्योंकि पहली बार किसी राष्ट्रपति का आगमन विश्वविद्यालय परिसर में होने जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग भी आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं, जिससे यह समारोह सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न हो सके।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Nainital: कुमाऊं विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने जा रही हैं। कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने सोमवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस ऐतिहासिक आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह आगामी 4 नवंबर को डीएसबी परिसर स्थित ए.एन. सिंह प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।
इनको मिलेगी डिग्रियां
कुलपति प्रो. रावत ने बताया कि समारोह के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा 90 मेधावी छात्रों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक, 234 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि, तीन शोधार्थियों को डी.लिट, सात विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार तथा 16,183 स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए पूरी तैयारी में जुट गया है।
उत्कृष्टता के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल
प्रो. रावत ने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय ने इस वर्ष शोध कार्यों और शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि पटवाडांगर स्थित भूमि अब विश्वविद्यालय के नाम दर्ज हो चुकी है, जहां शीघ्र ही विश्वविद्यालय का तीसरा परिसर स्थापित किया जाएगा। यह कदम उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की क्षमता और विस्तार को और सुदृढ़ करेगा।
“मैं कॉलेज जा रही हूं”…इतना बोलने के बाद गायब हो गई गोरखपुर की छात्रा, परिजनों को अनहोनी की आशंका
पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण
कुलपति ने कहा, “राष्ट्रपति का आगमन न केवल कुमाऊं विश्वविद्यालय के लिए, बल्कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण है। यह अवसर हमारे छात्रों, शिक्षकों और शोधार्थियों के लिए ऐतिहासिक और उत्साहजनक रहेगा।” विश्वविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रपति के स्वागत और सुरक्षा को लेकर विशेष प्रोटोकॉल तैयार किया है। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, सजावट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इसलिए खास है यह दीक्षांत समारोह
कुमाऊं विश्वविद्यालय का यह दीक्षांत समारोह इसलिए भी विशेष है, क्योंकि पहली बार किसी राष्ट्रपति का आगमन विश्वविद्यालय परिसर में होने जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग भी आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं, जिससे यह समारोह सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न हो सके।