कुमाऊं विश्वविद्यालय के लिए गौरवशाली पल, पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी दीक्षांत समारोह में शामिल
कुमाऊं विश्वविद्यालय का यह दीक्षांत समारोह इसलिए भी विशेष है, क्योंकि पहली बार किसी राष्ट्रपति का आगमन विश्वविद्यालय परिसर में होने जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग भी आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं, जिससे यह समारोह सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न हो सके।