हिंदी
रुद्रप्रयाग में खूंखार जानवर का आतंक
Rudraprayag: आज सुबह लगभग 09:52 बजे रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र के ग्राम बनियाड़ी में जंगल में घास लेने गई दो महिलाओं पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिलते ही स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
स्थानीय ग्रामीणों और वन विभाग की मदद से दोनों घायल महिलाओं को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि पहुँचाया गया। वहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार दोनों महिलाओं की स्थिति वर्तमान में सामान्य बताई जा रही है।
Rudraprayag: गुलदार ने शख्स पर किया हमला, श्रीनगर बेस अस्पताल भर्ती
घायलों की पहचान मीना देवी, पत्नी आनन्द सिंह, उम्र 52 वर्ष, ग्राम बनियाड़ी, लक्ष्मी देवी, पत्नी राजेन्द्र सिंह, उम्र 53 वर्ष, ग्राम बनियाड़ी के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वन विभाग को घटना स्थल पर सतर्क रहने और प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की। वहीं प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग ने वन्यजीवों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए टीमों को सतर्क किया।
जिला प्रशासन ने जनता से सुरक्षा के लिए अपील की है कि वे जंगल क्षेत्रों में घास या लकड़ी लेने जाते समय समूह में जाएं और वन विभाग द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों के साथ सतर्क और सावधान व्यवहार करना अत्यंत आवश्यक है।
Road Accident in Rudraprayag: गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैक्स खाई में गिरी, 2 की मौत, 4 घायल
प्रशासन और वन विभाग लगातार जंगल क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाकर ऐसे हादसों की संभावना को कम करने का प्रयास कर रहे हैं। इस तरह प्रशासन और वन विभाग की तत्परता ने गंभीर परिस्थिति में भी समय पर बचाव सुनिश्चित किया और घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।
Location : Rudraprayag
Published : 9 November 2025, 6:17 PM IST