Mainpuri: दबंगों ने बीच सड़क पर ऐसा क्या किया कि इलाके में तनाव हो गया जानें पूरी खबर

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कौआटांडा में दबंगई और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। खेत से लौट रहे युवक पर गांव के कुछ लोगों ने कथित रूप से लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची महिलाओं के साथ भी अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 29 April 2026, 1:29 PM IST
google-preferred

Mainpuri: मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कौआटांडा में दबंगई और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। गांव में हुई इस घटना ने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। आरोप है कि खेत से घर लौट रहे एक युवक को गांव के ही कुछ दबंगों ने रास्ते में रोक लिया और मामूली विवाद के बाद उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने न सिर्फ युवक को बेरहमी से पीटा, बल्कि बीच-बचाव करने पहुंची महिलाओं के साथ भी अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।

खेत से लौटते समय रास्ते में रोका

पीड़िता पूनम चौहान पत्नी जितेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि घटना 28 अप्रैल 2026 की शाम करीब 4:30 बजे की है। उनके पति जितेंद्र सिंह खेत से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के निवासी मनीष पुत्र महावीर सिंह ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि मनीष ने पहले गाली-गलौज की।  विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद मनीष ने अपने साथियों अनिल पुत्र नेमपाल और कल्लू पुत्र महावीर सिंह को बुला लिया। तीनों ने मिलकर जितेंद्र सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

Video: मैनपुरी दौरे के तीसरे दिन सपा सांसद Dimple Yadav का BJP पर हमला, चुनाव आयोग से लेकर महिला सुरक्षा तक उठाए सवाल

बीच-बचाव करने पहुंचीं महिलाएं भी बनीं निशाना

घटना की जानकारी मिलने पर पूनम चौहान और उनकी देवरानी ममता चौहान मौके पर पहुंचीं। दोनों महिलाओं ने झगड़ा शांत कराने और जितेंद्र सिंह को बचाने की कोशिश की। लेकिन आरोप है कि दबंगों ने महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने महिलाओं को भी धमकाया और जान से मारने की चेतावनी दी। इतना ही नहीं, ईंट-पत्थर फेंककर माहौल को और भयावह बना दिया गया। इससे परिवार में दहशत फैल गई और आसपास के लोग भी डर के कारण खुलकर सामने नहीं आ सके।

कार्रवाई नहीं होने का आरोप

पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के तुरंत बाद 112 पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची भी लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस बिना किसी सख्त कदम के वापस लौट गई। इसको लेकर परिवार में नाराजगी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि समय रहते आरोपियों पर कार्रवाई होती तो आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सकती थी।

परिवार ने मांगी सुरक्षा

पीड़िता ने अपने शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि इससे पहले भी आरोपी परिवार पर कई बार हमला कर चुके हैं। उनका कहना है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और गांव में भय का माहौल बनाकर रखते हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों का नाम पहले भी विवादित मामलों में सामने आ चुका है। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मैनपुरी से पशु क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला, 7 गौवंश की बेरहमी से हत्या

जांच के बाद होगी कार्रवाई

मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक बेवर को मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Location :  Mainpuri

Published :  29 April 2026, 1:25 PM IST

Advertisement