मुजफ्फरनगर में युवती का किया ये हाल, भाइयों के विरोध करने पर लाठी डंडों से किया हमला

मुजफ्फरनगर जनपद से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां कश्यप समाज की एक 14 साल की नाबालिक युवती के साथ विशेष समुदाय के कुछ युवकों ने उस समय छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे डाला जब पीड़ित युवती गांव…पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 18 March 2026, 3:34 PM IST

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां कश्यप समाज की एक 14 साल की नाबालिक युवती के साथ विशेष समुदाय के कुछ युवकों ने उस समय छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया।

क्या है पूरी घटना?

दरसअल, बताया जा रहा है बीती 16 मार्च की शाम बुढाना कोतवाली क्षेत्र के जौला गांव निवासी कश्यप समाज की एक 14 साल की नाबालिक युवती घर से गांव में स्थित परचून की दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। बस इस दौरान गांव के ही कुछ विशेष समुदाय के युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे दिया। जिसके बाद युवती ने जब आपबीती घर जाकर अपने भाइयों को बताइ। भाइयों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों भाइयों की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसपर परिजनों द्वारा जहां घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर तुरंत आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपी आसिफ़, नुंना और नूरहसन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

“विकास दुबे जैसी मौत दो”; न्याय की मांग में उग्र हुआ हर्षित मिश्रा का परिवार, दर्द, गुस्सा और सड़कों पर उतरा इंसाफ का सवाल

वैधानिक कारवाही 

इस घटना को लेकर पीड़ित युवती के पिता का आरोप है कि गांव में मुस्लिम समाज के बीच अकेले उनका ही परिवार रहता है। जिसके चलते आए दिन ये लोग उनसे किसी न किसी बात को लेकर लड़ते झगड़ते रहते हैं। बरहाल इस घटना की जानकारी देते हुए जहां एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि देखिए मामला संज्ञान में आया था।  परसों की बात है यह अभियोग दर्ज कर लिया गया है। तीन लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं और सख्त धाराओं में अभियोग दर्ज करके वैधानिक कारवाही सुनिश्चित की जा रही है।

गाजियाबाद बैंक हत्याकांड में खुलासा: महिलाओं के सामने मैनेजर करता था ये काम, इसलिए गार्ड ने गोली मारकर सुलाया मौत की नींद

तो वही पीड़ित पिता की माने तो लड़की दुकान पर सामान लेने गई थी। उसके साथ हत्थापाई कर दी। छेड़छाड़ इतने में हमारा लड़का भाग कर गया। उसके सिर में लट मार दिया। सर फूट गया। फिर दूसरा गया। उसका भी सर फोड़ दिया। वह हो रहे 10,12 वह मुस्लिम है। जमील के लड़के हैं। चार , नूर हसन है, मनोहर है , सुक्का है। शकील के हैं। मीणा है, इसरार है, फुरकान है, आसिफ है। ये है। हम उनकी रिपोर्ट कर उनको पकड़वायेंगे हमारा अकेला घर है। वहां तंग करते हैं। हमको रोज तंग करते हैं।

Location : 
  • मुजफ्फरनगर

Published : 
  • 18 March 2026, 3:34 PM IST